फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India CoronaVirus Covid 19 Cases Today Spike of 75760 cases and 1023 deaths reported COVID19 tally in the country rises to 3310235

कोरोना वायरस: पहली बार एक दिन में 75 हजार से अधिक मामले, 1000 से ज्यादा मौतें

Fri, 28 Aug 2020 05:41 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Fri, 28 Aug 2020 05:41 AM IST
विज्ञापन
India CoronaVirus Covid 19 Cases Today Spike of 75760 cases and 1023 deaths reported COVID19 tally in the country rises to 3310235
भारत में कोरोना वायरस - फोटो : PTI

कोरोना वायरस की चपेट में आने वाले मरीजों की संख्या कम नहीं हो रही है। पहली बार देश में एक दिन में 75 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। बीते 24 घंटे में एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत भी संक्रमण के चलते हुई है। देश में कोरोना का पहला मरीज मिलने के बाद अब तक 210 दिन में 33 लाख से ज्यादा लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं।

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को एक दिन में 75,760 संक्रमित मरीज मिलने की पुष्टि की है, जबकि कोरोना वायरस की वजह से 1023 लोगों की मौत भी हुई है। इसी बीच 56,013 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी भी दी गई। देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 33,10,234 हो चुकी है। इनमें से 60,472 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि 25,23,771 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं।  
विज्ञापन


भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, पिछले एक दिन में 9,24,998 सैंपल की जांच हुई है। देश में कोरोना वायरस की जांच करने वाली लैब की संख्या बढ़कर 1550 पहुंच चुकी है। अब तक देश में 3,85,76,510 सैंपल की जांच हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में फिलहाल 76.24 फीसदी के औसत से संक्रमित मरीज स्वस्थ होकर अपने परिवार के पास वापस लौट रहे हैं। देश में अभी भी कोरोना वायरस से मरने वालों की दर दो फीसदी से भी कम है जोकि अन्य देशों की तुलना में काफी बेहतर है। मंत्रालय का मानना है कि सभी राज्यों को मृत्युदर पर ध्यान देते हुए उपचार सेवाओं को और भी ज्यादा मजबूती देना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सक्रिय मामलों में ब्राजील से आगे निकला भारत
कोरोना के सक्रिय मामलों में भारत अब ब्राजील से आगे निकल गया है और इस मामले में दूसरा देश बन गया है। देश में अभी कोरोना के 7,25,991 
सक्रिय मामले हैं जो कि अब तक के कुल मामलों का 21.93 फीसदी है। वहीं ब्राजील में 6,95,400 सक्रिय मरीज हैं। अमेरिका में अभी तक सबसे ज्यादा 25,02,851 सक्रिय मामले हैं।

यहां ज्यादा है रिकवरी दर
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, कोरोना वायरस की चपेट में आने और उसके बाद स्वस्थ होने के मामले में सबसे ऊपर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली है। यहां 90 फीसदी मरीज ठीक हो रहे हैं। इसके बाद तमिलनाडु 85, बिहार 83.80, दादर नगर हवेली 82.60, हरियाणा 82.10, गुजरात 80.20, राजस्थान 79.30, असम 79.10, पश्चिम बंगाल 79.10 और गोवा में 77.20 फीसदी रिकवरी दर के साथ मरीज स्वस्थ हो रहे हैं।

मृत्युदर की यह है स्थिति
मंत्रालय के अनुसार असम में 0.27, केरल 0.39, बिहार 0.42, ओडिशा 0.51, तेलंगाना 0.70, त्रिपुरा 0.87, आंध्र प्रदेश 0.93, छत्तीसगढ़ 0.95, गोवा 1.08 और झारखंड में 1.09 फीसदी कोरोना मृत्युदर दर्ज की गई है। अन्य राज्यों को भी इनका उदाहरण देते हुए कोविड-19 प्रबंधन पर जोर देने की सलाह दी जा रही है।



आंकड़ों के अनुसार मरीजों के स्वस्थ होने की दर 76.24 फीसदी हो गई है जबकि मृत्यु दर में गिरावट आई है और यह 1.83 फीसदी है। वहीं, 21.93 फीसदी मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

पिछले 24 घंटे में नौ लाख से ज्यादा नमूनों की जांच
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक, देशभर में 26 अगस्त तक कुल 3,85,76,510 नमूनों की जांच की गई, जिनमें से बुधवार को एक दिन में 9,24,998 नमूनों की जांच की गई। 

बता दें कि भारत में सात अगस्त को संक्रमित लोगों की संख्या 20 लाख के पार हुई थी और 23 अगस्त को यह 30 लाख के पार हो गई थी।

पिछले 24 घंटे में कुल 1,023 लोगों की मौत हुई है। इनमें से महाराष्ट्र में 295, कर्नाटक में 133, तमिलनाडु में 118, उत्तर प्रदेश में 90, आंध्र प्रदेश में 81, पश्चिम बंगाल में 55, पंजाब में 41, जम्मू-कश्मीर में 19, मध्यप्रदेश, दिल्ली और गुजरात में 17-17, झारखंड में 15, असम में 14, ओडिशा और केरल में 13-13, राजस्थान में 12, बिहार और हरियाणा में 11-11 लोगों की मौत हुई।

वहीं छत्तीसगढ़ में 10, गोवा, पुदुचेरी और तेलंगाना में आठ-आठ, उत्तराखंड में छह, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में चार, त्रिपुरा और हिमाचल प्रदेश में दो-दो जबकि चंडीगढ़, लद्दाख और मणिपुर में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई।

अब तक कुल 60,472 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें से सबसे ज्यादा 23,089 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई। वहीं तमिलनाडु में 6,839, कर्नाटक में 5,091, दिल्ली में 4,347, आंध्र प्रदेश में 3,541 उत्तर प्रदेश में 3,149, पश्चिम बंगाल में 2,964, गुजरात में 2,945 और मध्यप्रदेश में 1,282 लोगों की मौत हुई।


अब तक पंजाब में 1,219 लोगों की मौत हुई। इसके बाद राजस्थान में 992, तेलंगाना में 788, जम्मू-कश्मीर में 657, हरियाणा में 634, बिहार में 530, ओडिशा में 441, झारखंड में 362, असम में 274, केरल में 257 और उत्तराखंड में 219 लोगों की मौत हुई।

छत्तीसगढ़ में 231, पुदुचेरी में 180, गोवा में 165, त्रिपुरा में 85, चंडीगढ़ और अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में 41-41, हिमाचल प्रदेश में 32, लद्दाख और मणिपुर में 25-25, नगालैंड में नौ, मेघालय में आठ, अरुणाचल प्रदेश में पांच, सिक्किम में तीन और दादरा और नगर हवेली तथा दमन-दीव में दो-दो लोगों की मौत हुई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि मृतकों में से 70 फीसदी किसी अन्य बीमारी से भी ग्रसित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed