फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India CoronaVirus Covid 19 Cases Today Latest News Update: Spike Of 70589 Cases And 776 Deaths Reported In Last 24 Hours

Coronavirus Cases In India: देश में कोरोना से 28 दिन बाद हजार से कम मरीजों की हुई मौत, 24 घंटे में आए 70 हजार नए मामले

Tue, 29 Sep 2020 09:31 AM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Tue, 29 Sep 2020 09:31 AM IST
विज्ञापन
India CoronaVirus Covid 19 Cases Today Latest News Update: Spike Of 70589 Cases And 776 Deaths Reported In Last 24 Hours
Coronavirus in india - फोटो : PTI

देश में कोरोना की रफ्तार काबू में आती दिख रही है। संक्रमितों की संख्या घटने और स्वस्थ होने वालों की संंख्या बढ़ने के साथ देश में पहली बार 28 दिन में एक हजार से कम 776 मरीजों की मौते हुई है।

विज्ञापन

  
देश में करीब एक महीने बाद मंगलवार को कोविड-19 के एक दिन में 75 हजार से कम नए मामले सामने आए और एक हजार से कम लोगों की मौत हुई है। वहीं, संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की कुल संख्या भी 51 लाख से अधिक हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, 24 घंटे में 70,589 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 61,45,291 हो गयी । वहीं 776 और लोगों की मौत के बाद मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 96,318 पर पहुंच गया है। इससे पहले पिछले 26 दिनों से लगातार हर दिन एक हजार से ज्यादा लोगों की कोरोना से मौत हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंकड़ों के अनुसार संक्रमण से मुक्त होने वाले लोगों की कुल संख्या 51,01,397 हो गई है। इसी के साथ देश में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 83.01 प्रतिशत हो गई। उसके अनुसार देश में अभी 9,47,576 मरीजों का कोरोना वायरस का इलाज जारी है, जो कुल मामलों का 15.42 प्रतिशत है। देश में कोरोना वायरस से मृत्यु दर 1.57 प्रतिशत है।

भारत में कोविड-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख के पार, 23 अगस्त को 30 लाख के पार, पांच सितंबर को 40 लाख, 16 सितंबर को 50 लाख के पार और 28 सितंबर को 60 लाख के पार चले गए थे।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार देश में 28 सितम्बर तक कुल 7,31,10,041 नमूनों की जांच की गई, इनमें से 11,42,811 नमूनों की जांच सोमवार को की गई।

आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में जिन 776 लोगों की मौत हुई उनमें से सबसे अधिक 180 लोग महाराष्ट्र के थे। इसके अलावा मरने वालों में तमिलनाडु के 70, कर्नाटक के 59, उत्तर प्रदेश के 58, पश्चिम बंगाल के 56, पंजाब के 46, आंध्र प्रदेश के 37 और दिल्ली तथा मध्यप्रदेश के 35-35 लोग हैं।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक वायरस से कुल 96,318 लोगों की मौत हुई है। इनमें सर्वाधिक 35,751 मौत महाराष्ट्र में हुयी है। इसके बाद तमिलनाडु में 9,383, कर्नाटक में 8,641, आंध्र प्रदेश में 5,745, उत्तर प्रदेश में 5,652, दिल्ली में 5,272, पश्चिम बंगाल में 4,837, गुजरात में 3,428, पंजाब में 3,284 और मध्यप्रदेश में 2,242 लोगों की मौत हो चुकी है।


स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि संक्रमण से मरने वाले 70 प्रतिशत से अधिक मरीज दूसरी बीमारियों से भी पीड़ित थे। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर कहा, हमारे आंकड़ों का मिलान आईसीएमआर से किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed