फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India CoronaVirus Covid 19 Cases News Single-day spike of 52050 positive cases and 803 deaths COVID19 tally rises to 1855746

CoronaVirus in India: देश में संक्रमितों का आंकड़ा साढ़े 18 लाख के पार, पिछले 24 घंटे में 52050 नए मामले दर्ज

Tue, 04 Aug 2020 02:16 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Tue, 04 Aug 2020 02:16 PM IST
विज्ञापन
India CoronaVirus Covid 19 Cases News  Single-day spike of 52050 positive cases and 803 deaths COVID19 tally rises to 1855746
भारत में कोरोना वायरस - फोटो : पीटीआई

देश में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में तेजी लगातार जारी है। देश में मृतकों का आंकड़ा 39 हजार के करीब पहुंच गया है। मंगलवार को कोरोना के 52,050 नए मामले सामने आए। आंकड़ों के अनुसार, यह लगातार छठा दिन है जब 50,000 से अधिक कोविड-19 के मामले सामने आए हैं। वहीं, अच्छी बात यह है कि संक्रमण से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 12 लाख के पार पहुंच गई है और जांच में तेजी आई है। 

विज्ञापन



मंगलवार सुबह अद्यतन किए गए आंकड़े के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 803 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 38,938 हो गई है। देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 18,55,746 हो गए हैं, जिनमें से 5,86,298 लोगों का उपचार चल रहा है और 12,30,510 लोग उपचार के बाद इस बीमारी से उबर चुके हैं। संक्रमण के कुल मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। आंकड़ों के अनुसार मरीजों के स्वस्थ होने की दर 66.31 फीसदी हो गई है जबकि मृत्यु दर में गिरावट आई है और यह 2.10 फीसदी है। 
विज्ञापन



देशभर में अब तक दो करोड़ से ज्यादा परीक्षण किए गए
वैज्ञानिक और आईसीएमआर के मीडिया समन्वयक डॉक्टर लोकेश शर्मा ने बताया कि दो अगस्त तक 2,08,64,750 नमूनों की जांच हुई है जिनमें से 6,61,892 नमूनों की जांच सोमवार को हुई। एक दिन में अब तक जांच की यह सर्वाधिक संख्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शर्मा ने कहा कि ‘‘जुलाई में प्रतिदिन औसतन 3,39,744 जांच के साथ महीने भर में 1,05,32,074 जांच की गई जो कि अब तक एक महीने में हुई जांच के हिसाब से सबसे ज्यादा है।’’ देश में सरकारी क्षेत्र में 917 और निजी क्षेत्र में 439 जांच लैब हैं जहां कोविड-19 की जांच हो रही है।

पिछले 24 घंटे में कुल 803 लोगों की मौत हुई जिनमें से सबसे ज्यादा 266 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई। वहीं तमिलनाडु में 109, कर्नाटक में 98, आंध्र प्रदेश में 63, पश्चिम बंगाल में 53, उत्तर प्रदेश में 48, तेलंगाना में 23, गुजरात में 22, पंजाब में 19, दिल्ली में 17, मध्यप्रदेश में 14, राजस्थान में 12, जम्मू-कश्मीर में 11 और ओडिशा में 10 लोगों की मौत हुई।

हरियाणा और झारखंड में सात-सात, असम, पुदुचेरी और उत्तराखंड में चार-चार, छत्तीसगढ़ और गोवा में तीन-तीन, अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह और केरल में दो-दो तथा बिहार और त्रिपुरा में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई।

देश में अब तक कुल 38,938 लोगों की मौत हुई है जिनमें से महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 15,842, तमिलनाडु में 4,241, दिल्ली में 4,021, कर्नाटक में 2,594, गुजरात में 2,508, उत्तर प्रदेश में 1,778, पश्चिम बंगाल में 1,731, आंध्र प्रदेश में 1,537 और मध्यप्रदेश में 900 लोगों की मौत हुई।

वहीं राजस्थान में 715, तेलंगाना में 563, पंजाब में 442, हरियाणा में 440, जम्मू-कश्मीर में 407, बिहार में 330, ओडिशा में 207, झारखंड में 125, असम में 109, उत्तराखंड में 90 और केरल में 84 लोगों की मौत हुई।


छत्तीसगढ़ में 61, पुदुचेरी और गोवा में 56-56, त्रिपुरा में 28, चंडीगढ़ में 19, हिमाचल प्रदेश में 14, अंडमान-निकोबार द्वीपसमहू में 10, लद्दाख और मणिपुर में सात-सात, मेघालय और नगलैंड में पांच-पांच, अरुणाचल प्रदेश में तीन, दादरा-नगर हवेली तथा दमन-दीव में दो तथा सिक्किम में एक व्यक्ति की मौत हुई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि मरने वाले में 70 फीसदी से ज्यादा लोग अन्य बीमारियों के भी शिकार थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed