फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India CoronaVirus Covid 19 Cases News Single-day spike of 48661 positive cases and 705 deaths total COVID19 positive cases stand at 1385522

CoronaVirus in India: पिछले 24 घंटे में 48661 नए मामले सामने आए, 705 लोगों की मौत

Sun, 26 Jul 2020 12:28 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Sun, 26 Jul 2020 12:28 PM IST
विज्ञापन
India CoronaVirus Covid 19 Cases News Single-day spike of 48661 positive cases and 705 deaths total COVID19 positive cases stand at 1385522
भारत में कोरोना वायरस का कहर - फोटो : PTI

देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी जारी है। देश में मृतकों का आंकड़ा 32 हजार को पार कर गया है। रविवार को कोरोना के 48,661 नए मामले सामने आए। आंकड़ों के अनुसार, यह लगातार चौथा दिन है जब कोविड-19 के एक दिन में 45,000 से अधिक मामले सामने आए हैं।

विज्ञापन



रविवार सुबह अद्यतन किए गए आंकड़े के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 705 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 32,063 हो गई है। देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 13,85,522 हो गए हैं, जिनमें से 4,67,882 लोगों का उपचार चल रहा है और 8,85,577 लोग उपचार के बाद इस बीमारी से उबर चुके हैं। संक्रमण के कुल मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। वहीं 63.92 प्रतिशत लोग इस वैश्विक महामारी से उबर चुके हैं।
विज्ञापन


बीते 24 घंटों में जिन 705 लोगों की मौत हुई उनमें से 257 की महाराष्ट्र, 89 की तमिलनाडु, 72 की कर्नाटक, 52 की आंध्र प्रदेश, 42 की पश्चिम बंगाल, 39 की उत्तर प्रदेश, 29 की दिल्ली, 22 की गुजरात, 14 की बिहार, 12 की झारखंड, 11 की राजस्थान और 10 लोगों की मौत ओडिशा में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब और जम्मू कश्मीर में नौ, मध्यप्रदेश में आठ, हरियाणा में सात, केरल में पांच, गोवा में चार, छत्तीसगढ़, पुदुचेरी, उत्तराखंड और नगालैंड में तीन-तीन जबकि असम और लद्दाख में एक-एक मरीज ने इस संक्रामक रोग के कारण जान गंवाई।


पिछले 24 घंटे में चार लाख 42 हजार से ज्यादा नमूनों की जांच हुई
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक, देशभर में 25 जुलाई तक परीक्षण किए गए कोरोना नमूनों की कुल संख्या 1,62,91,331 है। जिनमें 4,42,263 नमूनों का परीक्षण शनिवार को ही किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed