फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India CoronaVirus Covid 19 Cases News Single-day spike of 47704 positive cases and 654 deaths total COVID19 positive cases stand at 1483157

CoronaVirus in India: पिछले 24 घंटे में 47704 नए मामले सामने आए, 654 लोगों की मौत

Tue, 28 Jul 2020 01:38 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Tue, 28 Jul 2020 01:38 PM IST
विज्ञापन
India CoronaVirus Covid 19 Cases News Single-day spike of 47704 positive cases and 654 deaths total COVID19 positive cases stand at 1483157
भारत में कोरोना वायरस का कहर - फोटो : PTI

देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी जारी है। देश में मृतकों का आंकड़ा 33 हजार को पार कर गया है। मंगलवार को कोरोना के 47,704 नए मामले सामने आए। आंकड़ों के अनुसार, यह लगातार छठा दिन है जब कोविड-19 के एक दिन में 45,000 से अधिक मामले सामने आए हैं।

विज्ञापन


मंगलवार सुबह अद्यतन किए गए आंकड़े के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 654 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर  33,425 हो गई है। देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 14,83,157 हो गए हैं, जिनमें से 4,96,988 लोगों का उपचार चल रहा है और 9,52,744 लोग उपचार के बाद इस बीमारी से उबर चुके हैं। संक्रमण के कुल मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। वहीं 64.24 प्रतिशत लोग इस वैश्विक महामारी से उबर चुके हैं, 2.25 प्रतिशत लोगों की मौत हो चुकी है और 33.51 प्रतिशत अभी सक्रिय हैं जिनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


देश में पिछले 24 घंटे मे जिन 654 लोगों की मौत हुई है, उनमें से सबसे अधिक 227 महाराष्ट्र के लोग हैं। इसके बाद तमिलनाडु में 77, कर्नाटक में 75, आंध्र प्रदेश में 49, पश्चिम बंगाल में 39, उत्तर प्रदेश में 30, दिल्ली में 26, गुजरात में 22, तेलंगाना में 17, पंजाब में 12 , राजस्थान में 10, बिहार, मध्यप्रदेश तथा जम्मू-कश्मीर में नौ-नौ, असम तथा ओडिशा में सात-सात, हरियाणा में पांच, त्रिपुरा तथा झारखंड में चार-चार, पुदुचेरी तथा उत्तराखंड में तीन-तीन, हिमाचल प्रदेश तथा केरल में दो-दो और अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, गोवा, नागालैंड तथा सिक्किम में एक-एक व्यक्ति की जान गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पिछले 24 घंटे में पांच लाख 28 हजार से ज्यादा नमूनों की जांच हुई
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक, देशभर में 27 जुलाई तक परीक्षण किए गए कोरोना नमूनों की कुल संख्या 1,73,34,885 है। जिनमें 5,28,082 नमूनों का परीक्षण सोमवार को ही किया गया है।

कोविड-19 से अभी तक 33,425 मरीजों की मौत के मामलों में महाराष्ट्र में सबसे अधिक 13,883 लोगों ने जान गंवाई है। इसके बाद दिल्ली में 3,853, तमिलनाडु में 3,571, गुजरात में 2,348, कर्नाटक में 1,953, उत्तर प्रदेश में 1,456, पश्चिम बंगाल में 1,411, आंध्र प्रदेश में 1,090, मध्यप्रदेश में 820, राजस्थान में 631 और तेलंगाना में 480 लोगों की मौत हुई।

हरियाणा में कोविड-19 से 397, जम्मू कश्मीर में 321, पंजाब में 318, बिहार में 253, ओडिशा में 147, झारखंड में 89, असम में 86, उत्तराखंड में 66 और केरल में 63 लोगों ने जान गंवाई।


स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार महामारी से छत्तीसगढ़ में 44, पुदुचेरी में 43, गोवा में 36, त्रिपुरा में 17, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में 14-14, मेघालय और नागालैंड में पांच-पांच, लद्दाख में चार, अरुणाचल प्रदेश में तीन , दादरा एवं नगर हवेली, दमन एवं दीव, दो-दो और अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह तथ सिक्किम में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई। मंत्रालय ने बताया कि मृतकों में से 70 प्रतिशत लोगों को पहले से ही अन्य बीमारियां भी थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed