फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   -India CoronaVirus Covid 19 Cases News: Spike of 69877 cases and 945 deaths reported COVID19 tally in the country rises to 2975701

CoronaVirus in India: पिछले 24 घंटे में 69877 नए मामले सामने आए, 945 लोगों की मौत

Sat, 22 Aug 2020 12:59 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Sat, 22 Aug 2020 12:59 PM IST
विज्ञापन
-India CoronaVirus Covid 19 Cases News: Spike of 69877 cases and 945 deaths reported COVID19 tally in the country rises to 2975701
भारत में कोरोना वायरस के मामले - फोटो : PTI

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों में लगातार तीसरे दिन बड़ा उछाल देखने को मिला। शनिवार को 69,877 नए मामले सामने आए, यह अब तक एक दिन में संक्रमित मरीजों की सर्वाधिक संख्या है। वहीं, संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 30 लाख के करीब पहुंच गया है। लेकिन अच्छी बात यह है कि संक्रमण से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 22 लाख से ज्यादा हो गई है और जांच में रिकॉर्ड तेजी आई है। 

विज्ञापन


शनिवार सुबह अद्यतन किए गए आंकड़े के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 945 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 55,794 हो गई है। देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 29,75,701 हो गए हैं, जिनमें से 6,97,330 लोगों का उपचार चल रहा है और 22,22,577 लोग उपचार के बाद इस बीमारी से उबर चुके हैं। संक्रमण के कुल मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। 
विज्ञापन



आंकड़ों के अनुसार मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 74.69 फीसदी हो गई है जबकि मृत्यु दर में गिरावट आई है और यह 1.87 फीसदी है। वहीं, 23.43 फीसदी मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले 24 घंटे में 10 लाख से ज्यादा नमूनों की जांच
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक, देशभर में 21 अगस्त तक कुल 3,44,91,073 नमूनों की जांच की गई, जिनमें से शुक्रवार को एक दिन में 10,23,836 नमूनों की जांच की गई। अब तक एक दिन में जांच की यह सार्वधिक संख्या है।

पिछले 24 घंटे में संक्रमण से हुई 945 मौतों में सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 339 लोगों की मौत हुई। इसके बाद तमिलनाडु में 101, कर्नाटक में 93, आंध्र प्रदेश में 91, उत्तर प्रदेश में 64, पश्चिम बंगाल 55, पंजाब में 34, जम्मू-कश्मीर में 15, गुजरात और मध्यप्रदेश में 14-14, दिल्ली में 13, केरल, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में 12-12, झारखंड में 11,ओडिशा में दस, गोवा में नौ, हरियाणा और तेलंगाना में सात-सात, असम, बिहार और पुदुचेरी में छह-छह, उत्तराखंड से पांच, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, मणिपुर में दो-दो जबकि अंडमान निकोबार द्वीप समूह, लद्दाख और त्रिपुरा में एक-एक लोग की मौत हुई है।

संक्रमण से अब तक हुई कुल 55,794 मौतों में से, महाराष्ट्र में सबसे अधिक 21,698, इसके बाद तमिलनाडु में 6,340, कर्नाटक में 4,522, दिल्ली में 4,270, आंध्र प्रदेश में 3,092, गुजरात में 2,867, उत्तर प्रदेश में 2,797, पश्चिम बंगाल में 2,689 और मध्यप्रदेश में 1,185 लोगों की मौत हुई है।

पंजाब में संक्रमण से 991, राजस्थान में 933, तेलंगाना में 744, जम्मू-कश्मीर में 593, हरियाणा में 585, बिहार में 498, ओडिशा में 390, झारखंड में 297, असम में 227, केरल में 203 और उत्तराखंड में 192 लोगों की मौत हुई।


छत्तीसगढ़ में 180 लोगों की, पुदुचेरी में 143, गोवा में 135, त्रिपुरा में 70, चंडीगढ़ में 33, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 32, हिमाचल प्रदेश में 25, मणिपुर में 20, लद्दाख में 19, नागालैंड में आठ, मेघालय में छह, अरुणाचल प्रदेश में पांच, सिक्किम में तीन और दादरा नगर हवेली और दमन और दीव में दो लोगों की मौत हुई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि मौत के कुल मामलों में से 70 प्रतिशत मामले ऐसे हैं जिनमें और भी बीमारियां थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed