फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India concerned at security situation in parts of West Asia lebanon israel

Israel-Lebanon: ब्लू लाइन पर बिगड़ते हालात को लेकर भारत ने जताई चिंता, विदेश मंत्रालय ने जारी किया बयान

Fri, 11 Oct 2024 06:14 PM IST
राहुल कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Fri, 11 Oct 2024 06:14 PM IST
सार

भारत ने शुक्रवार को कहा कि वह पश्चिमी एशिया के कुछ हिस्सों में "बिगड़ती" सुरक्षा स्थिति को लेकर "चिंतित" है। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में यह भी कहा कि हम ब्लू लाइन पर बिगड़ती सुरक्षा स्थिति को लेकर चिंतित हैं। हम स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं।  

विज्ञापन
India concerned at security situation in parts of West Asia lebanon israel
इस्राइल लेबनान - फोटो : एएनआई

विस्तार

इस्राइल और लेबनान के बीच जारी संघर्ष के चलते इस क्षेत्र के हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। भारतीय विदेश मंत्रालय ने 'ब्लू लाइन' (लेबनान को इजराइल और गोलान हाइट्स से अलग करती है) के हालातों को लेकर बयान जारी किया है। भारत ने हाल ही में घायल हुए संयुक्त राष्ट्र के कुछ कर्मियों की स्थिति को लेकर चिंता जताई है। भारत बिना किसी का नाम लिए इस्राइल पर निशाना साधा है। 

विज्ञापन


भारत ने शुक्रवार को कहा कि वह पश्चिमी एशिया के कुछ हिस्सों में "बिगड़ती" सुरक्षा स्थिति को लेकर "चिंतित" है। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में यह भी कहा कि हम ब्लू लाइन पर बिगड़ती सुरक्षा स्थिति को लेकर चिंतित हैं। हम स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं।   यूएन की अखंडता का सभी को सम्मान करना चाहिए। यूएन शांति सैनिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भी उचित उपाय किए जाने चाहिए।  
विज्ञापन


'संयुक्त राष्ट्र परिसरों की पवित्रता का सभी को सम्मान करना चाहिए'
संयुक्त राष्ट्र द्वारा रेखांकित ब्लू लाइन 120 किलोमीटर लंबी है और लेबनान को इजराइल और गोलान हाइट्स से अलग करती है लेकिन यह कोई आधिकारिक अंतरराष्ट्रीय सीमा नहीं है। विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, संयुक्त राष्ट्र परिसरों की पवित्रता का सभी को सम्मान करना चाहिए तथा संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों की सुरक्षा और उनके कार्यक्षेत्र की शुचिता सुनिश्चित करने के लिए उचित उपाय किए जाने चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लेबनान में संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षण मिशन 'लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल' (यूएनआईएफआईएल) ने 10 अक्टूबर को एक बयान में कहा, 'ब्लू लाइन पर हाल में तनाव बढ़ने से दक्षिण लेबनान में कस्बों और गांवों में व्यापक विनाश हो रहा है'।

बयान में आरोप लगाया गया, 'पिछले दिनों में, हमने नकौरा और अन्य क्षेत्रों में लेबनान में इजराइल की ओर से घुसपैठ देखी है। इजराइल रक्षा बल (आईडीएफ) के सैनिकों ने लेबनान में हिजबुल्ला के लड़ाकों के साथ संघर्ष किया है।'


बता दें कि, इस्राइली हमले में दो शांतिसैनिक घायल हुए हैं। हालांकि उनकी चोटें गंभीर नहीं हैं और उनकी हालत खतरे से बाहर है। इंडोनेशिया के संयुक्त राष्ट्र में राजदूत ने कहा कि इससे पता चलता है कि इस्राइल कैसे खुद को अंतरराष्ट्रीय कानूनों से ऊपर समझता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed