फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India closes Operation Kaveri 3862 persons rescued from conflict-torn Sudan

Operation Kaveri: भारत ने बंद किया ‘ऑपरेशन कावेरी’, युद्धग्रस्त सूडान से लाए गए 3862 भारतीय

Fri, 05 May 2023 09:06 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Fri, 05 May 2023 09:06 PM IST
सार

इससे पहले, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सुबह भारतीय वायु सेना की उड़ान में 47 यात्रियों की वापसी की पुष्टि की थी। जयशंकर ने ट्वीट किया, 47 यात्रियों को लेकर एक भारतीय वायुसेना का विमान भारत में उतरा है। इस आगमन के साथ 3862 लोगों को ऑपरेशन कावेरी के माध्यम से सूडान से बाहर निकाला गया है।
 

विज्ञापन
India closes Operation Kaveri 3862 persons rescued from conflict-torn Sudan
ऑपरेशन कावेरी - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

भारत ने युद्धग्रस्त सूडान से भारतीयों को निकालने के लिए ‘ऑपरेशन कावेरी’ शुरू किया था। जिसे अब बंद कर दिया है। इस अभियान के तहत सूडान से 3,862 भारतीयों को बचाया गया। सऊदी अरब में भारतीय दूतावास ने इसकी जानकारी शुक्रवार को दी। अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान के साथ ही जेद्दा के एक स्कूल में बनाई गई सुविधा कैंप को भी बंद कर दिया गया। 

विज्ञापन


सऊदी अरब में भारतीय दूतावास ने ट्वीट किया, आज, हमने ऑपरेशन कावेरी के दौरान सूडान से निकाले गए लोगों के लिए इंटरनेशनल इंडियन स्कूल जेद्दा में बनाई गई पारगमन सुविधा को बंद कर दिया। इसने 3,500 से अधिक लोगों को निकालने में मदद किया। साथ ही सूडान से निकाले गए लोगों के लिए आगे की कार्य योजना बनाने के लिए तंत्रिका केंद्र के रूप में कार्य किया।
विज्ञापन


शुक्रवार को 47 यात्रियों को वापस लाया गया
इससे पहले, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सुबह भारतीय वायु सेना की उड़ान में 47 यात्रियों की वापसी की पुष्टि की। जयशंकर ने ट्वीट किया, 47 यात्रियों को लेकर एक भारतीय वायुसेना का विमान भारत में उतरा है। इस आगमन के साथ 3862 लोगों को ऑपरेशन कावेरी के माध्यम से सूडान से बाहर निकाला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेश में भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित की
विदेश मंत्री ने कहा, विदेश में सभी भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिबद्धता हमारी प्रेरणा है। अनिश्चित सुरक्षा परिस्थितियों में देश भर के विभिन्न स्थानों से यात्रियों को पोर्ट सूडान ले जाना एक जटिल काम था। 17 भारतीय वायुसेना की उड़ानों और 5 भारतीय नौसेना के जहाज के माध्यम से लोगों को पोर्ट सूडान से सऊदी अरब के जेद्दा ले जाया गया। इसके साथ ही, विदेश मंत्री ने इस काम में मदद करने वाले देशों को धन्यवाद दिया। विदेश मंत्री ने सूडान में फंसे भारतीयों के बचाव अभियान में शामिल सभी लोगों के योगदान की सराहना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed