फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   india closely monitoring us tariff bill and new visa rules

अमेरिका का दोहरा रवैया: रूसी तेल पर 100% टैरिफ की तैयारी, क्या भारतीय छात्रों की मुश्किलें बढ़ाएंगे वीजा नियम?

Sat, 18 Jul 2026 02:19 AM IST
राकेश कुमार पीटीआई, नई दिल्ली।
पीटीआई, नई दिल्ली। Published by: राकेश कुमार Updated Sat, 18 Jul 2026 02:19 AM IST
सार

अमेरिका ने रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 100 फीसदी टैरिफ लगाने का प्रस्ताव रखा है, जिससे भारत भी प्रभावित हो सकता है। दूसरी ओर, अमेरिका ने विदेशी छात्रों और पत्रकारों के लिए वीजा नियम भी सख्त कर दिए हैं। भारत सरकार दोनों मामलों पर नजर बनाए हुए है और राष्ट्रीय हितों के साथ-साथ भारतीय छात्रों व नागरिकों की परेशानियां कम करने के लिए अमेरिकी प्रशासन के संपर्क में है।
 

विज्ञापन
india closely monitoring us tariff bill and new visa rules
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : @AI/अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

रूस से कच्चा तेल खरीदने वाले देशों पर अमेरिका अब सख्ती की तैयारी कर रहा है। इसी कड़ी में अमेरिकी संसद में एक ऐसा विधेयक पेश किया गया है, जिसके तहत भारत, चीन समेत कुछ देशों पर 100 फीसदी तक टैरिफ यानी एक तरह का आयात शुल्क लगाया जा सकता है। भारत सरकार ने कहा है कि वह इस पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को साप्ताहिक प्रेस वार्ता में कहा कि सरकार को इस प्रस्तावित विधेयक की जानकारी है और उससे जुड़े सभी घटनाक्रमों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन


क्या है अमेरिका का प्रस्ताव?
यह विधेयक डेमोक्रेट सीनेटर रिचर्ड ब्लूमेंटल और रिपब्लिकन सीनेटर लिंडसे ग्राहम की पहल पर तैयार किया गया है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, इसे करीब 60 अमेरिकी सीनेटरों का समर्थन मिल चुका है। प्रस्ताव का मकसद रूस की तेल बिक्री से होने वाली कमाई पर रोक लगाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का मानना है कि इसी धन का इस्तेमाल रूस यूक्रेन के खिलाफ जारी युद्ध में कर रहा है। यदि यह कानून लागू होता है, तो रूस से बड़ी मात्रा में तेल खरीदने वाले भारत, चीन, स्लोवाकिया, हंगरी और अजरबैजान जैसे देशों पर 100 फीसदी तक टैरिफ लगाया जा सकता है।

भारत ने क्या कहा?
भारत ने साफ किया है कि उसकी ऊर्जा नीति पूरी तरह राष्ट्रीय हितों पर आधारित है। रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत अपनी जरूरतों के अनुसार दुनिया के अलग-अलग देशों से कच्चा तेल खरीदता है। ऊर्जा सुरक्षा देश की प्राथमिकता है और इसी आधार पर फैसले लिए जाते हैं।

अमेरिका ने वीजा नियम भी किए सख्त

इस बीच अमेरिका ने विदेशी छात्रों, एक्सचेंज विजिटर्स और विदेशी पत्रकारों के लिए वीजा नियमों में भी बड़ा बदलाव किया है। अब F (स्टूडेंट), J (एक्सचेंज विजिटर) और I (विदेशी पत्रकार) वीजा धारकों को पहले की तरह अनिश्चित समय तक अमेरिका में रहने की अनुमति नहीं मिलेगी। उनके ठहरने की अवधि तय होगी।

इसके अलावा, एफ वीजा पर पढ़ाई पूरी करने वाले छात्रों के लिए अमेरिका छोड़ने या किसी दूसरे कॉलेज में दाखिला लेने की समय-सीमा भी घटा दी गई है। पहले इसके लिए 60 दिन मिलते थे, लेकिन अब यह अवधि सिर्फ 30 दिन रह गई है।

यह भी पढ़ें: कोलकाता एयरपोर्ट मस्जिद विवाद: राष्ट्रीय सुरक्षा बड़ी या वोट बैंक की राजनीति? जानिए 136 साल पुराना सच



एक नजर में पूरा मामला
  • रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 100 फीसदी टैरिफ लगाने का अमेरिकी प्रस्ताव।
  • भारत समेत पांच देशों को इस प्रस्ताव से प्रभावित होने की आशंका।
  • भारत ने कहा- ऊर्जा जरूरतों के अनुसार होती है तेल खरीद।
  • अमेरिका ने छात्रों, एक्सचेंज विजिटर्स और पत्रकारों के वीजा नियम किए सख्त।
  • भारतीय छात्रों की मुश्किलें कम करने के लिए अमेरिका से बातचीत जारी।

भारतीय छात्रों पर क्या पड़ेगा असर?
नए नियमों का असर बड़ी संख्या में भारतीय छात्रों और अमेरिका में रहने वाले अन्य भारतीय नागरिकों पर पड़ सकता है। ऐसे में भारत सरकार ने कहा है कि वह अमेरिकी प्रशासन के संपर्क में है और भारतीय नागरिकों को होने वाली परेशानियों को कम करने की कोशिश कर रही है।

विदेश मंत्रालय का कहना है कि वीजा और आव्रजन नियम बनाना हर देश का संप्रभु अधिकार है। लेकिन जब भारतीय छात्रों या यात्रियों को किसी तरह की व्यावहारिक परेशानी होती है, तो भारत सरकार उसे अमेरिकी अधिकारियों के सामने उठाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed