फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India china news, Chinese army completely withdrawn from Gogra Hot Springs, talks will be held again on friday

गोगरा-हॉट स्प्रिंग्स से पूरी तरह हटी चीनी सेना, आज फिर होगी वार्ता

Fri, 10 Jul 2020 02:16 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 10 Jul 2020 02:16 AM IST
विज्ञापन
India china news, Chinese army completely withdrawn from Gogra Hot Springs, talks will be held again on friday
भारत और चीन की सेना(फाइल फोटो) - फोटो : PTI

पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर गोगरा और हॉट स्प्रिंग्स से चीनी सेना गुरुवार को पूरी तरह पीछे हट गई। इसके साथ ही पहले चरण में तय स्थानों से दोनों ओर की सेना पीछे हटाने की प्रक्रिया पूरी हो गई। अगले दौर में अन्य स्थानों से सेना को हटाने को लेकर शुक्रवार को दोनों पक्षों के बीच ऑनलाइन बातचीत होगी।

विज्ञापन


इस बीच, विदेश मंत्रालय ने दोहराया कि भारत ने गलवां घाटी में चीन के दावे को फिर खारिज कर दिया है। भारत अपनी अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक दोनों देशों ने तीन किमी का बफर जोन बनाने की प्रक्रिया पूरी कर ली। इसके तहत तनातनी वाले गलवां घाटी, गोगरा और हॉट स्प्रिंग्स से दोनों सेनाएं हट गई हैं। चीन ने गुरुवार को पेट्रोलिंग पॉइंट 17 से भी सेना हटा ली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार को एनएसए अजीत डोभाल और चीनी विदेश मंत्री के बीच फोन पर करीब दो घंटे चली बातचीत में भारत ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया था कि वह एलएसी में कोई बदलाव बर्दाश्त नहीं करेगा।

उन्होंने कहा कि चीनी विदेश मंत्री से बातचीत में एनएसए ने स्पष्ट कर दिया था कि गलवां घाटी के पास किसी तरह के निर्माण को लेकर भारत गंभीर है। हम यहां किसी तरह की हलचल बर्दाश्त नहीं करेंगे। श्रीवास्तव ने बताया, दोनों पक्ष बातचीत से तनाव घटाने और शांति कायम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। दोनों पक्ष इस बात पर भी सहमत हैं कि एलएसी का सम्मान होना चाहिए।

दूसरे चरण की प्रक्रिया तय करने को बैठक
एलएसी से सेना हटाने के अगले दौर की रूपरेखा तय करने के लिए शुक्रवार को ऑनलाइन बैठक होगी। इसमें भारतीय विदेश मंत्रालय में पूर्वी एशियाई मामलों के संयुक्त सचिव नवीन श्रीवास्तव चीनी विदेश मंत्रालय के महानिदेशक वू जियांघाओ से चर्चा करेंगे। अगले हफ्ते की शुरुआत में कमांडर स्तर की वार्ता भी हो सकती है।

अब पैंगोंग त्सो पर नजर

सूत्रों के मुताबिक दूसरे चरण में पैंगोंग त्सो पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। वहां फिंगर क्षेत्र 4 से कुछ चीनी सैनिक पीछे हटे हैं। भारत लगातार जोर देता रहा है कि चीन फिंगर 4 और 8 के बीच से अपनी पूरी सेना हटाए। इसे लेकर कमांडर स्तर की चौथे दौर की बातचीत अगले दो-तीन दिनों में होगी। अगले कुछ दिनों में दोनों सेनाएं एलएसी पर सैनिकों की वापसी की समीक्षा करेंगी।
 
जब तक पूरे चीनी सैनिक नहीं हट जाते तब तक सख्त रुख कायम रहेगा
सेना के सूत्रों ने कहा है कि जब तक चीन का एक एक सैनिक सभी इलाकों से पीछे नहीं हट जाता भारतीय सेना कड़े रुख पर कायम रहेगी और  दबाव बनाना बंद नहीं करेगी।
 
सीमा पर हालात स्थिर : चीन
हॉट स्प्रिंग में पेट्रोलिंग पॉइंट-17 से पीछे हटने के बाद चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने  गुरुवार को कहा कि सीमा पर हालात स्थिर हैं और सुधार हो रहा है। दोनों देशों की सेनाओं ने गलवां घाटी समेत एलएसी के अन्य क्षेत्रों में विवाद को खत्म करने के लिए प्रभावी कदम उठाए हैं। दोनों पक्षों के बीच सैन्य और कूटनीतिक स्तर की बातचीत जारी रहेगी और सीमा पर शांति कायम करने के प्रयास जारी रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed