फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India, China enhance military presence in Ladakh as tension mounts, Chinese troops resort to aggressive posturing

सीमा पर भारत और चीन के बीच बढ़ा तनाव, लद्दाख में सैनिकों की संख्या बढ़ाई गई

Thu, 21 May 2020 01:57 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश साहू Updated Thu, 21 May 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
India, China enhance military presence in Ladakh as tension mounts, Chinese troops resort to aggressive posturing
भारतीय सेना - फोटो : बासित जरगर

भारत और चीन के बीच सीमा पर तनाव बढ़ता ही जा रहा है। यही वजह है कि सीमा पर सेना के अतिरिक्त बलों की तैनाती कर दी गई है। बुधवार को सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक भारत और चीन की सेना के जवानों के बीच हुई तीखी झड़प के करीब दो सप्ताह बाद आक्रामक रुख अपनाते हुए लद्दाख में गलवां घाटी और पेंगोंग त्सो झील के आसपास के क्षेत्रों में अतिरिक्त सैनिकों की तैनाती कर दी गई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, भारत के शीर्ष सैन्य अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। वहीं अमेरिका ने कहा है कि चीनी सैनिकों का आक्रामक व्यवहार चीन की ओर से पेश खतरे की याद दिलाता है। अमेरिका के विदेश विभाग में दक्षिण और मध्य एशिया ब्यूरो की निवर्तमान प्रमुख एलिस वेल्स ने इस संबंध में कहा कि उन्हें लगता है कि सीमा पर तनाव एक चेतावनी है कि चीनी आक्रामकता हमेशा केवल बयानबाजी नहीं होती।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, चाहे दक्षिण चीन सागर का मामला हो या भारत के साथ लगी उसकी सीमा हो, हम चीन की ओर से उकसावे और परेशान करने वाला व्यवहार देख रहे हैं। बता दें कि अभी हाल ही में दक्षिण चीन सागर में चीन की ओर से उसकी सैन्य गतिविधियां बढ़ाए जाने की खबर आई थी, जिसके बाद अमेरिका ने भी अपने पोत इस क्षेत्र के लिए रवाना कर दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में सूत्रों ने यह भी कहा कि चीनी सैनिकों ने पेंगोंग झील के आसपास के क्षेत्रों में बीते कुछ दिनों से अपनी उपस्थिति काफी बढ़ा दी और यहां तक कि झील में अतिरिक्त नाव भी ले आए हैं। सूत्रों ने बताया कि ऐसी स्थिति में दोनों पक्षों ने डेमचौक और दौलत बेग ओल्डी जैसे स्थानों पर अधिक सैनिक तैनात किए हैं।



बता दें कि गलवां के आसपास का क्षेत्र पिछले छह दशकों से दोनों पक्षों के बीच विवाद का विषय रहा है। सूत्रों ने कहा कि चीनी पक्ष ने गलवां घाटी क्षेत्र में बड़ी संख्या में टेंट लगाए हैं। इसके बाद भारत ने भी इलाके में चौकसी बरतने के लिए अपने अतिरिक्त सैनिक भेजे हैं।

चीन ने जताई सड़क निर्माण पर आपत्ति

दरअसल, चीनी पक्ष ने गलवां नदी के आसपास भारत की ओर से एक महत्वपूर्ण सड़क के निर्माण किए जाने को लेकर अपनी आपत्ति जताई थी। सूत्रों ने कहा कि इसके बाद इस सड़क का निर्माण फिलहाल रोक दिया गया है। बता दें कि पांच मई को लगभग 250 भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच लोहे की छड़ों और डंडों के साथ झड़प हुई थी। इसमें दोनों तरफ के कई सैनिक घायल हो गए थे। दोनों सेनाओं के बीच बढ़ते तनाव पर न तो सेना और न ही विदेश मंत्रालय ने कोई टिप्पणी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed