फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   india china dispute congress attack govt on this issue rahul priyanka gandhi randeeep surjewala lac martyr

भारत-चीन सीमा विवाद: कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- पीएम मोदी चुप क्यों है

Wed, 17 Jun 2020 01:01 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Wed, 17 Jun 2020 01:01 PM IST
विज्ञापन
india china dispute congress attack govt on this issue rahul priyanka gandhi randeeep surjewala lac martyr
राहुल गांधी-प्रियंका गांधी वाड्रा-रणदीप सुरजेवाला (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच पूर्वी लद्दाख में हुई हिंसक झड़प को लेकर विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि बहुत हो चुका है। हम जानना चाहते हैं कि आखिर क्या हुआ। वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी सामने आएं क्योंकि देश की संप्रभुता खतरे में है। इसके अलावा कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला का कहना है कि सरकार 20 जवानों की शहादत पर शांत है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन



प्रधानमंत्री मोदी चुप क्यों हैं?: राहुल गांधी

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘प्रधानमंत्री मोदी चुप क्यों हैं? वे क्या छुपा रहे हैं? अब बहुत हो गया है। हम जानना चाहते हैं कि आखिर क्या हुआ। चीन की हिम्मत कैसे हुई हमारे सैनिकों को मारने की? उनकी हिम्मत कैसे हुई हमारी जमीन हथियाने की?’

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-भारत-चीन सीमा विवाद: हिंसक झड़प के बीच सैन्य अभ्यास कर रहा है ड्रैगन


प्रधानमंत्री सामने आइए, चीन का सामना करने का वक्त आ गया है: प्रियंका गांधी
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने लद्दाख की गलवां घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हिंसक झड़प में 20 भारतीय जवानों के शहीद होने को लेकर बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सामने आएं क्योंकि देश की संप्रभुता खतरे में है। उन्होंने यह भी कहा कि अब चीन का सामना करने का वक्त आ गया है।

प्रियंका ने ट्वीट किया, 'हमारी धरती मां, हमारी संप्रभुता खतरे में है। हमारे जवान शहीद हो रहे हैं। क्या हम चुप बैठे रहेंगे? भारत की जनता सच की हकदार है, उसे ऐसे नेतृत्व की दरकार है, जो हमारी जमीन छिनने से पहले अपनी जान देने के लिए तैयार हो। सामने आइए, नरेंद्र मोदी जी, चीन का सामना करने का वक्त आ गया है।'

20 जवानों की शहादत पर मौन है सरकार: रणदीप सुरजेवाला
कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हमारे 20 जवान कैसे शहीद हो गए। सरकार जवानों की शहादत पर मौन क्यों है। उन्होंने कहा, 20 जवान शहीद हो गए लेकिन सरकार चुप्पी साधे हुए है। सरकार को नागरिकों को विश्वास में लेना चाहिए और उन्हें बताना चाहिए कि चीन ने हमारी जमीन कैसे हड़पी, 20 जवान कैसे शहीद हुए, वर्तमान स्थिति क्या है और इस मुद्दे से निपटने के लिए सरकार की क्या रणनीति है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed