भारत और चीन के बीच 11 घंटे चली सैन्य कमांडर स्तर की वार्ता, समीक्षा के लिए सेना प्रमुख का लेह दौरा आज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और चीन के कमांडर स्तर के अधिकारियों के बीच चल रही अहम बैठक समाप्त हो गई है। सोमवार सुबह 11:30 बजे शुरू हुई बैठक लगभग 11 घंटे तक चली। वार्ता से संबंधित जानकारी की प्रतीक्षा है अभी। बता दें कि गलवां में चीन के साथ हुई झड़प के बाद दोनों देशों में लगातार तनाव बना हुआ है।
सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे आज करेंगे लेह का दौरा, वार्ता की करेंगे समीक्षा
एलएसी पर जारी तनाव के बीच सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे मंगलवार को लेह पहुंचेंगे। सेना प्रमुख वहा तैनात 14वीं कोर के सैन्य अफसरों के साथ हालात का जायजा लेंगे। साथ दोनों देशों के सैन्य कमांडरों की बातचीत की भी समीक्षा करेंगे। गलवां घाटी में हिंसक झड़प के बाद सेना प्रमुख पहली बार लेह जा रहे हैं। वहीं, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया ने रविवार को लद्दाख का दौरा किया था।Today’s meeting between the Corps Commander-level officers of India and China is over. The meeting which started at 11:30 am went on for around 11 hours. More details awaited: Sources pic.twitter.com/qS8DWKF0RJ
— ANI (@ANI) June 22, 2020
इससे पहले 6 जून को हुई थी बातचीत
छह जून को दोनों पक्षों के बीच हुई सैन्य कमांडर स्तर की वार्ता को लेकर विदेश मंत्रालय ने कहा था कि दोनों पक्ष स्थिति को सुलझाने और सीमा क्षेत्रों में शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए सैन्य और कूटनीतिक जुड़ाव जारी रखेंगे। मंत्रालय ने कहा था कि दोनों पक्ष विभिन्न द्विपक्षीय समझौतों के अनुसार सीमावर्ती क्षेत्रों में शांतिपूर्वक हल करने के लिए सहमत हुए और नेताओं के बीच द्विपक्षीय संबंधों को ध्यान में रखते हुए भारत-चीन सीमा क्षेत्रों में शांति और स्थिरता समग्र विकास के लिए आवश्यक है।
हालांकि, इसके बाद भी दोनों देशों के बीच सीमा विवाद जारी रहा और 15 जून की दरमियानी रात भारत और चीन के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया। लद्दाख की गलवां घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हुई, जिसमें सेना के 20 जवान शहीद हो गए। शहीद हुए जवानों में कर्नल रैंक के एक अधिकारी भी शामिल थे।
वहीं, आधिकारिक सूत्रों ने अमेरिकी खुफिया रिपोर्टों के हवाले से बताया कि भारतीय सेना के साथ हिंसक झड़प में चीनी सेना के 35 जवान हताहत हुए। हालांकि, चीन ने झड़प में पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के हताहत हुए जवानों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी।