{"_id":"5eeb1207c00200659f7f65f4","slug":"india-china-cait-request-bollywood-sports-fraternity-to-join-hands-for-boycott-of-chinese-goods","type":"story","status":"publish","title_hn":"देशभर में चीन के खिलाफ गुस्सा, बैनर पर कालिख पोतने के लिए जेसीबी पर चढ़े पप्पू यादव","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
देशभर में चीन के खिलाफ गुस्सा, बैनर पर कालिख पोतने के लिए जेसीबी पर चढ़े पप्पू यादव
Thu, 18 Jun 2020 02:30 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Thu, 18 Jun 2020 02:30 PM IST
विज्ञापन
पप्पू यादव ने चीनी मोबाइल निर्माताओं के बैनर पर पोती कालिख
- फोटो : social media
भारत और चीन के बीच हुई हिंसक झड़प में सेना के 20 जवान शहीद हो गए हैं। इस घटना के बाद से देशवासियों में चीन के खिलाफ उबाल है। उन्होंने चीनी सामानों के बहिष्कार की मुहिम शुरू कर दी है। अब इस मुहिम में राजनेता भी उतर आए हैं। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव, केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने चीनी सामान का विरोध किया। वहीं पूर्व सांसद पप्पू यादव चीनी मोबाइल कंपनी के बैनर पर कालिख पोतने के लिए जेसीबी पर चढ़ गए।
विज्ञापन
पप्पू यादव ने चीनी मोबाइल निर्माताओं के बैनर पर पोती कालिख
बिहार में जन अधिकार पार्टी के प्रमुख और पूर्व सांसद पप्पू यादव ने पटना में एक जेसीबी मशीन पर चढ़कर चीनी मोबाइल फोन निर्माता के बैनर पर कालिख पोत दी। मोबाइल के विज्ञापन के लिए लगाया गया पोस्टर काफी ऊंचा था। सड़क पर खड़ा होकर पोस्टर पर कालिख पोतना संभव न था। इसके बाद पप्पू यादव ने एक जेसीबी को बुलाया और उस पर दो सहयोगियों के साथ सवार हुए और बैनर पर कालिख पोती।
विज्ञापन
#WATCH Bihar: Jan Adhikar Party Chief Pappu Yadav climbs a JCB machine in Patna to blacken banner of a Chinese mobile phone manufacturer. pic.twitter.com/TSUBGx8WvI
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) June 18, 2020
राम माधव बोले- दूसरे देशों के निर्यात पर निर्भरता करेंगे कम
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने कहा, हम रसायनों, मोबाइल फोन के पार्ट्स और बटन का आयात करते हैं। क्या उन्हें आयात करना इतना आवश्यक है? उनका निर्माण भारत में किया जा सकता है। हमें अन्य देशों से आयात को कम करना चाहिए विशेष रूप से चीन से। अगर लोग चीनी उत्पादों का बहिष्कार करना चाहते हैं, तो हम उनकी भावनाओं का सम्मान करते हैं।
रामदास आठवले बोले- चीनी खाने पर लगे प्रतिबंध
केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने कहा, 'चीनी भोजन बेचने वाले रेस्तरां पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। मैं लोगों से चीनी भोजन का बहिष्कार करने की अपील करता हूं।'
सीएआईटी ने बॉलीवुड-खेल बिरादरी से चीनी सामानों के बहिष्कार कि किया अनुरोध
कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (सीएआईटी) ने बॉलीवुड और खेल बिरादरी से चीनी सामानों का बहिष्कार करने का अनुरोध किया है। सीएआईटी ने कहा कि हम बॉलीवुड और खेल बिरादरी से अनुरोध करते हैं कि वे देश हित में चीनी वस्तुओं के बहिष्कार के लिए संस्था के साथ हाथ मिलाएं। हम चीनी सामानों को एंडोर्स (समर्थन) करने वाली हस्तियों से आग्रह करते हैं कि वे ऐसा करना तुरंत बंद कर दें।