फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India China border tension: S Jaishankar and Chinese Foreign Minister Wang Yi Meeting in Moscow

मॉस्को में रूसी समकक्ष से मिले विदेश मंत्री एस जयशंकर, चीनी विदेश मंत्री से भी मिलेंगे

Wed, 09 Sep 2020 08:56 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Wed, 09 Sep 2020 08:56 PM IST
विज्ञापन
India China border tension: S Jaishankar and Chinese Foreign Minister Wang Yi Meeting in Moscow
रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ एस जयशंकर - फोटो : एएनआई

लद्दाख सीमा पर जारी तनाव के बीच बुधवार को भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मॉस्को में अपने रूसी समकक्ष सर्गेई लावरोव से मुलाकात की। जयशंकर ने इसे लेकर कहा, 'विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से व्यक्तिगत रूप से मिलकर प्रसन्नता हुई। रणनीतिक भागीदारी को लेकर वार्ता हुई।' जयशंकर अपने चीनी समकक्ष वांग यी से भी मुलाकात करेंगे।

विज्ञापन

 


दरअसल, सीमा विवाद को सुलझाने के लिए की जा रही तमाम कोशिशों के बाद भी चीन की नापाक हरकतें इसे बेनतीजा कर रही हैं। यही कारण है कि भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर और उनके चीनी समकक्ष वांग यी के बीच मॉस्को में बैठक होने जा रही है। दोपहर के भोजन वाली इस बैठक में सीमा विवाद पर चर्चा हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि भारत-चीन के बीच सीमा पर चल रहे तनाव के बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर मंगलवार को मॉस्को पहुंचे हैं। वे अपने चार दिन के दौरे के दौरान यहां शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल होंगे। उनका यह दौरा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के रूस की राजधानी की यात्रा करने के महज कुछ ही दिनों बाद हो रहा है। सिंह, आठ सदस्यीय एससीओ के रक्षा मंत्रियों की बैठक में शामिल होने के लिए यहां आए थे।
 
जयशंकर मॉस्को में ठहरने के दौरान एससीओ के विदेश मंत्रियों की परिषद (सीएफएम) की बैठक में शामिल होंगे। यह परिषद की तीसरी बैठक होगी जिसमें भारत पूर्ण सदस्य के तौर पर सम्मिलित होगा। बता दें कि एससीओ के सदस्य देशों में, भारत और चीन भी शामिल हैं। इससे पहले रूस में ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चीनी रक्षा मंत्री वेई फेंगही से मुलाकात की थी लेकिन इस बैठक का कोई परिणाम नहीं निकला था। बैठक दो घंटे से अधिक समय तक चली थी।    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed