भारत-चीन सीमा विवाद: राहुल ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- हजारों किलोमीटर जमीन चीन को सौंप दी, वापस कब लेंगे
- भारत और चीन के बीच 12वें दौर की सैन्य बातचीत बिना किसी निष्कर्ष के खत्म होने का जिक्र किया
विस्तार
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत-चीन सीमा विवाद को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने इस मामले पर पर ट्वीट करते हुए चीन मामले में सरकार के रुख पर सवाल खड़े किए।
कांग्रेस नेता ने अपने ट्वीट के साथ एक खबर भी साझा की, इसमें भारत और चीन के बीच सीमा मामले पर 12वें दौर की सैन्य बातचीत बिना किसी निष्कर्ष के खत्म होने का जिक्र है। राहुल ने लिखा, मिस्टर मोदी और उनके चहेतों ने हजारों किलोमीटर भारतीय जमीन चीन को सौंप दी है।
Mr Modi and his minions have ceded thousands of km of Indian land to China.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 2, 2021
When exactly are we getting it back? pic.twitter.com/dsp7N1C4Sr
हम इसे कब वापस लेने का जा रहे हैं? इससे पहले राहुल ने 31 जुलाई को भी सीमा मामले को लेकर ट्वीट करके केंद्र सरकार पर हमला बोला था। उन्होंने लिखा था, राष्ट्रीय सीमा सुरक्षित, न राज्य सीमा। विवादों व दंगों को हमारे देश की पवित्र भूमि में बीज की तरह बोया जा रहा है, इसका परिणाम भयानक है और होगा।