{"_id":"671453e552249f00990414f4","slug":"india-canada-sandeep-singh-included-in-the-list-of-fugitive-terrorists-had-an-important-role-in-the-murder-o-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"India-Canada: भगोड़े आतंकवादी के सूची में शामिल हुआ संदीप सिंह , बलविंदर संधू की हत्या में थी अहम भूमिका","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
India-Canada: भगोड़े आतंकवादी के सूची में शामिल हुआ संदीप सिंह , बलविंदर संधू की हत्या में थी अहम भूमिका
Sun, 20 Oct 2024 06:39 AM IST
शुभम कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शुभम कुमार
Updated Sun, 20 Oct 2024 06:39 AM IST
सार
India-Canada: कनाडा के साथ कूटनीतिक विवाद के बीच भारत ने कनाडाई सीमा सेवा एजेंसी (सीबीएसए) के अधिकारी, संदीप सिंह सिद्धू को निर्वासन के लिए मांगे गए भगोड़े आतंकवादियों की सूची में शामिल किया है।
विज्ञापन
भारत-कनाडा विवाद
- फोटो : फाइल
विस्तार
भारत और कनाडा के बीच एक बार फिर कूटनीतिक विवाद अपने चरम पर है। खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर कनाडा के साथ कूटनीतिक विवाद के बीच भारत ने कनाडाई सीमा सेवा एजेंसी (सीबीएसए) के अधिकारी, संदीप सिंह सिद्धू को निर्वासन के लिए मांगे गए भगोड़े आतंकवादियों की सूची में शामिल किया है।
रिपोर्ट के मुताबिक संदीप सिंह सिद्धू के पाकिस्तान में सक्रिय खालिस्तान आतंकवादी लखबीर सिंह रोडे और अन्य आईएसआई गुर्गों से भी संबंध हैं। इन लोगों ने 2020 में बलविंदर सिंह संधू की हत्या में भूमिका निभाई थी। शौर्य चक्र से सम्मानित बलविंदर सिंह संधू पंजाब में उग्रवाद के दौरान खालिस्तानी आतंकवादियों के खिलाफ सक्रिय हुए थे। उन्होंने अमेरिका और कनाडा में सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) के नेतृत्व में खालिस्तान जनमत संग्रह का विरोध किया था।
ट्रूडो ने लगाया आरोप
कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो व रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस ने सार्वजनिक रूप से आरोप लगाया कि भारतीय राजनयिक कनाडा में सिख अलगाववादियों को निशाना बना रहे हैं। राजनयिक उनके बारे में जानकारी भारत सरकार से साझा कर रहे हैं। शीर्ष भारतीय अधिकारी उस जानकारी को भारतीय संगठित अपराध समूहों को दे रहे हैं जो कनाडाई नागरिकों को निशाना बना रहे हैं। भारत ने कनाडा के आरोपों को बेतुका बताते हुए खारिज कर दिया है। विदेश मंत्रालय ने कनाडा के कार्यवाहक उच्चायुक्त और पांच अन्य राजनयिकों को निष्कासित भी किया है।