फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   india canada row government tells to justin trudeau to withdraw over 40 diplomatic staff from country

Canada: कनाडा से विवाद गहराया, भारत ने ट्रूडो सरकार से 40 राजनयिकों को वापस बुलाने को कहा

Tue, 03 Oct 2023 10:39 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 03 Oct 2023 10:39 AM IST
सार

कनाडा के भारत में अभी 62 राजनयिक काम कर रहे हैं। भारत ने अब कनाडा से उसके 41 राजनयिकों को वापस बुलाने को कहा है। 

विज्ञापन
india canada row government tells to justin trudeau to withdraw over 40 diplomatic staff from country
भारत-कनाडा में तनाव गहरा रहा है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत कनाडा के बीच जारी राजनयिक विवाद गहराता दिख रहा है। दरअसल भारत सरकार ने कनाडा की सरकार से कहा है कि वह अपने 40 से ज्यादा राजनयिकों को वापस बुलाए। मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है। कनाडा के भारत में अभी 62 राजनयिक काम कर रहे हैं। भारत ने अब कनाडा से उसके 41 राजनयिकों को वापस बुलाने को कहा है। 
विज्ञापन


क्या है भारत के इस कदम की वजह
भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा था कि भारत में कनाडा के राजनयिक स्टाफ, भारत के कनाडा में मौजूद राजनयिक स्टाफ से बड़ा है और इसमें समानता होनी चाहिए। बता दें कि भारत और कनाडा के आपसी रिश्ते इन दिनों सबसे खराब दौर से गुजर रहे हैं। दरअसल बीती जून में कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में एक गुरुद्वारे के बाहर खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या कर दी गई थी। कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने इसका आरोप भारतीय एजेंट्स पर लगाया था और वहां की संसद में खड़े होकर कहा था कि उनकी खुफिया एजेंसियों को ऐसी सूचनाएं मिली हैं कि इस हत्या में भारत शामिल हो सकता है।
विज्ञापन


जयशंकर ने अमेरिका में कनाडा सरकार पर बोला था हमला
जस्टिन ट्रूडो को आरोपों को भारत ने बेतुका बताकर खारिज कर दिया था। कनाडा ने भारत के एक राजनयिक को निष्कासित किया तो भारत ने भी जवाब में कनाडा के एक राजनयिक को निष्कासित कर दिया। इसके बाद भारत ने कनाडा के नागरिकों के लिए वीजा सेवाएं भी निलंबित कर दी हैं। भारत सरकार ने कनाडा से निज्जर की हत्या में उसकी कथित संलिप्तता के कनाडा से सबूत देने की मांग की लेकिन अभी तक कनाडा की तरफ से कोई सबूत नहीं दिया गया है। हाल ही में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर अमेरिका के दौरे पर रहे। वहां भी दोनों देशों के बीच भारत-कनाडा के बीच जारी विवाद पर बात हुई। जयशंकर ने इस दौरान कनाडा पर तीखा हमला बोला। 
विज्ञापन
विज्ञापन




कनाडा की सरकार पर कट्टरपंथ को बढ़ावा देने का आरोप
एक कार्यक्रम के दौरान एस जयशंकर ने कहा कि कनाडा की सरकार बीते कुछ सालों से आतंकवाद, कट्टरपंथ और हिंसा को बढ़ावा दे रही है। जयशंकर ने कहा कि भारत ने कई बार कनाडा सरकार से खालिस्तान आतंकियों पर कार्रवाई करने की मांग की लेकिन कनाडा की सरकार ने इस पर ध्यान नहीं दिया। जयशंकर ने ये भी कहा कि कनाडा में भारतीय मिशन और राजनयिकों को डराया-धमकाया जा रहा है और हमले हो रहे हैं। यह सामान्य बात नहीं है और अगर दुनिया के किसी अन्य देश के राजनयिकों के साथ भी ऐसा हुआ होता तो क्या दुनिया के देश उसे लेकर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं देते!

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed