फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   india can’t got easy win against Pakistan: Chinese media

पाक पर 'एकतरफा' जीत हासिल नहीं कर सकता भारत: चीनी मीडिया

Tue, 07 Feb 2017 06:49 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 07 Feb 2017 06:49 PM IST
विज्ञापन
india can’t got easy win against Pakistan: Chinese media
- फोटो : getty images

पाकिस्तान के खिलाफ भारत के कड़े रुख पर चीनी मीडिया ने भारतीय सेना की कोल्ड स्टार्ट नीति को लेकर कड़ी टिप्पड़ी की है। चीन की सरकारी मीडिया स्टेट रन के मुताबिक भारत की ये नीति डराने वाली है,  लेकिन इसका ये मतलब नहीं है कि भारत बड़ी ही आसानी से पाकिस्तान पर 'एकतरफा' जीत हासिल कर लेगा।

विज्ञापन


स्टेट रन के मुताबिक दोनों ही देश परमाणु हथियारों से लैस हैं। बेशक भारत की ताकत पाकिस्तान से ज्यादा है, लेकिन पाकिस्तान को कम आंकना सही नहीं है। पाकिस्तान के पास मजबूत हथियार प्रणाली है और वो अपने देश की अखण्डता को बनाए रख सकता है।
विज्ञापन


चीनी अखबार के मुताबिक अमेरिका की दक्षिणी एशिया को लेकर विदेश नीति में परिवर्तन हुए हैं। जिस वजह से भारत-पाकिस्तान की शांति प्रक्रिया कमजोर हुई है। आपको बता दें कि भारत के नए सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने हाल में एक साक्षात्कार के दौरान कोल्ड स्टार्ट नीति की बात कही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रंप की नीति से भी भारत को हो सकता है नुकसान

india can’t got easy win against Pakistan: Chinese media

अगर भारत पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठाता है तो पाकिस्तान की तरफ से मजबूत जवाब मिल सकता है। 1998 के परमाणु हथियार परीक्षण के बाद युद्ध जैसे शब्द आम हो गए हैं।

दैनिक ने लिखा है कि नई दिल्ली का इस्लामाबाद के खिलाफ 'शत्रुतापूर्ण' रवैया है, इसके बावजूद पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध की शुरुआत भारतीय लोगों के बीच एक स्वागतयोग्य विचार नहीं है।

अखबार ने इस बात का भी उल्लेख किया है कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की भारत समर्थक नीति के बजाय अमेरिका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत और पाकिस्तान को लेकर बैलेंस नीति है। ट्रंप ने जीत के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री से बात की थी जो कि एक महत्वपूर्ण संकेत था कि वो दोनों देशों को लेकर संतुलित रणनीति के तहत काम करेंगे। 

जानिए क्या है भारत की कोल्ड स्टार्ट नीति

india can’t got easy win against Pakistan: Chinese media

भारतीय सेना की कोल्ड स्टार्ट नीति सन 2001 में संसद पर हुए हमले के बाद बनाई गई थी। ये नीति भारत की पाकिस्तान को जवाबी कार्रवाई को लेकर थी। इकनॉमिस्ट के मुताबिक संसद हमले के बाद भारत को सैन्य तैयारियों में वक्त लगा था।

तब तक पाक अपनी तैयारियां पूरी कर चुका था। इसके बाद 'कोल्ड स्टार्ट डॉक्ट्रीन' सामने आई थी। इस नीति की खासियत ये थी पाकिस्तान को तैयारी का मौका न दिया जाए।

भारत की तीनों सेनाएं मिलकर पाकिस्तान पर तेज हमले को अंजाम दें। इस नीति की खासियत ये है पाकिस्तान को संभलने का मौका देने से पहले ही उसे ज्यादा से ज्यादा नुकसान पहुंचा दिया जाए। इस नीति में पाकिस्तान के इलाकों पर कब्जा और उसे परमाणु हथियारों को रोकना भी शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed