{"_id":"5c475c47bdec2256b807ed86","slug":"india-can-leave-us-behind-in-steel-consumption-this-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत इस साल इस्पात खपत के मामले में अमेरिका को पीछे छोड़ सकता है: इस्पात मंत्री","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारत इस साल इस्पात खपत के मामले में अमेरिका को पीछे छोड़ सकता है: इस्पात मंत्री
Tue, 22 Jan 2019 11:39 PM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Tue, 22 Jan 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
Steel
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस्पात मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह ने मंगलवार को कहा कि इस्पात खपत के मामले में भारत इस साल अमेरिका को पीछे छोड़ सकता है। इंडिया स्टील, 2019 के चौथे संस्करण को संबोधित करते हुए चौधरी ने कहा, “विनिर्माण क्षेत्र में मजबूती, विभिन्न क्षेत्रों की मांग में विविधता, अवसंरचना पर व्यय, जीडीपी में वृद्धि की उम्मीद के चलते भारत में इस्पात खपत में वृद्धि का सिलसिला जारी रहने की उम्मीद है।”
विज्ञापन
सिंह ने कहा, “हम इस्पात की खपत के मामले में इस साल अमेरिका को पीछे छोड़ सकते हैं।” उन्होंने कहा कि चालू वित्त वर्ष के दौरान देश में अवसंरचना विकास के लिए छह लाख करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया गया है।
विज्ञापन