Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India brazil 6th strategic Dialogue in new delhi nsa ajit doval

NSA: भारत-ब्राजील के बीच रणनीतिक स्तर की छठी बैठक, रक्षा-दुर्लभ खनिज के मुद्दों पर रहा फोकस

Sat, 04 Oct 2025 10:29 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 04 Oct 2025 10:29 AM IST
सार

नई दिल्ली में छठे भारत-ब्राजील रणनीतिक संवाद के दौरान, राजदूत अमोरिम ने ब्रिक्स, आईबीएसए और नवंबर में ब्राजील द्वारा आयोजित किए जाने वाले आगामी कॉप-30 जैसे बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग पर भी चर्चा हुई।

विज्ञापन
India brazil 6th strategic Dialogue in new delhi nsa ajit doval
ब्राजीली राजदूत के साथ एनएसए अजीत डोभाल - फोटो : एएनआई

विस्तार

भारत और ब्राजील के बीच नई दिल्ली में शुक्रवार को छठी रणनीतिक स्तर की बैठक हुई। इस बैठक में भारत के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने किया। वहीं ब्राजीली प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व ब्राजील के राष्ट्रपति के विशेष सलाहकार, राजदूत सेल्सो लुइस नूनेस अमोरिम ने किया। 
विज्ञापन


दोनों देशों के बीच इन क्षेत्रों में सहयोग पर हुई चर्चा
भारत-ब्राजील के शीर्ष अधिकारियों की इस बैठक में दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी की प्रगति की समीक्षा की गई, जिसमें रक्षा और सुरक्षा, ऊर्जा, दुर्लभ मृदा और महत्वपूर्ण खनिजों जैसे विविध क्षेत्र शामिल हैं। नई दिल्ली में छठे भारत-ब्राजील रणनीतिक संवाद के दौरान, राजदूत अमोरिम ने ब्रिक्स, आईबीएसए और नवंबर में ब्राजील द्वारा आयोजित किए जाने वाले आगामी कॉप-30 जैसे बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग पर भी चर्चा हुई। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि इस वर्ष जुलाई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ब्राजील यात्रा के दौरान, दोनों देशों के बीच सहयोग के पांच स्तंभों पर सहमति बनी थी, इस बैठक में उन मुद्दों पर आगे बढ़ने की दिशा में भी बात हुई।
विज्ञापन


विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने भी शनिवार को नई दिल्ली में राजदूत अमोरिम से मुलाकात की। एक सोशल मीडिया पोस्ट में, डॉ. जयशंकर ने कहा कि उनके बीच वर्तमान वैश्विक परिदृश्य और रणनीतिक सहयोग को गहरा करने के अवसरों पर उपयोगी चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Israel: इस्राइल भी गाजा युद्ध खत्म करने पर सहमत, कहा- ट्रंप की योजना का पहला चरण लागू करने के लिए तैयार


अमेरिकी टैरिफ के बाद भारत-ब्राजील के बीच बढ़ा कूटनीतिक सहयोग
हाल के महीनों में दोनों देशों के बीच कूटनीतिक सहयोग बढ़ा है। अगले साल की शुरुआत में ब्राजील के राष्ट्रपति लुईस इनासियो लूला दा सिल्वा भारत दौरे पर आएंगे। लूला की यात्रा की तैयारी के लिए ब्राजील के उपराष्ट्रपति गेराल्डो अल्कमिन के आने वाले हफ्तों में भारत आने की उम्मीद है। दोनों देश वर्तमान में अमेरिका के भारी टैरिफ का सामना कर रहे हैं और घाटे की भरपाई के लिए द्विपक्षीय व्यापार का विस्तार देने पर विचार कर रहे हैं। इस विषय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 जुलाई को ब्रासीलिया में द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन के दौरान ब्राजीली राष्ट्रपति लूला के साथ चर्चा भी की थी।

अमेरिका द्वारा दोनों देशों पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया गया है। 7 अगस्त को ट्रंप के दोनों देशों पर भारी-भरकम टैरिफ लगाने की घोषणा के कुछ घंटों बाद ही ब्राजीली राष्ट्रपति लूला ने पीएम मोदी से फोन पर बात की थी। इसके बाद उन्होंने वैश्विक आर्थिक परिवेश पर ब्रिक्स नेताओं की एक वर्चुअल बैठक बुलाई, जिसमें विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भाग लिया। भारत और ब्राजील ने 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 20 अरब डॉलर तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed