फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   INDIA bloc formed for LS polls, state-specific alliances in assembly elections: Congress MP

Congress: कांग्रेस नेता बोले- केवल 2024 के चुनाव के लिए बना था 'इंडिया' ब्लॉक, राज्य चुनावों के लिए अलग रणनीति

Mon, 10 Feb 2025 05:51 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 10 Feb 2025 05:51 PM IST
सार

Congress: कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने कहा कि इंडिया ब्लॉक केवल 2024 के आम चुनावों के लिए बना था, जबकि राज्य विधानसभा चुनावों के लिए अलग-अलग रणनीतियां अपनाई जाएंगी। उन्होंने दिल्ली में गठबंधन तोड़ने का आरोप अरविंद केजरीवाल पर लगाया। उन्होंने कहा कि इसके लिए कांग्रेस जिम्मेदार नहीं है। 

विज्ञापन
INDIA bloc formed for LS polls, state-specific alliances in assembly elections: Congress MP
मणिकम टैगोर। - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस की कलह से भाजपा को फायदा होने की आलोचना पर कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने कहा कि विपक्षी इंडिया गठबंधन केवल 2024 के आम चुनावों के लिए बना था। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों में विभिन्न राज्यों में अलग-अलग गठबंधन की रणनीति अपनाई जाएगी। 
विज्ञापन


इस आरोप पर कि दिल्ली में कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी के लिए मुश्किलें पैदा कीं, टैगोर ने कहा कि आलोचक गलत सवाल पूछ रहे हैं और उन्हें उन लोगों से सवाल पूछना चाहिए जिन्होंने दिल्ली में गठबंधन तोड़ा। उनका इशारा आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की ओर था। 
विज्ञापन


'आम चुनाव के लिए बनाया गया था इंडिया ब्लॉक'
उन्होंने कहा, एक बात बिल्कुल साफ है कि 'इंडिया' ब्लॉक 2024 के आम चुनावों के लिए बनाया गया था। विभिन्न राज्यों में अलग-अलग रणनीतियां बनाई गईं हैं। दिल्ली में कांग्रेस और आप का गठबंधन था, लेकिन पंजाब में नहीं। गुजरात में हमारा गठबंधन था। गोवा में हमें उनसे समर्थन मिला था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


'केजरीवाल ने किया था अकेले चुनाव लड़ने का एलान'
संसद के बाहर पत्रकारों से बातचीत में टैगोर ने यह भी कहा कि विधानसभा चुनावों में अलग-अलग राज्यों के लिए अलग-अलग राज्य स्तरीय गठबंधन की रणनीति थी। अरविंद केजरीवाल ने एक दिसंबर को घोषणा की थी कि अकेले चुनाव लड़ेंगे। हम उम्मीद करते हैं कि हमारे गठबंधन के साथी इस बात को समझेंगे कि वे गलत व्यक्ति से सवाल पूछ रहे हैं, उन्हें वह सवाल उस व्यक्ति से पूछना चाहिए, जिसने गठबंधन तोड़ा।

'राज्य चुनावों के लिए अपनाई जाएंगी रणनीतियां'
टैगोर ने यह भी स्पष्ट किया कि इंडिया ब्लॉक खासतौर पर 2024 के आम चुनावों के लिए बनाया गया था और इसका मकसद पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा विरोधी ताकतों को एक मंच पर लाना था। यह पहले ही किया जा चुका है। अब संसद में समन्वय हो रहा है। कांग्रेस सांसद ने बताया कि राज्य चुनावों में विभिन्न रणनीतियां अपनाई जाएंगी। उन्होंने कहा, विधानसभा चुनाव राज्य के विशेष गठबंधनों के तहत लड़े जाएंगे। संसद में हम समन्वय कर रहे हैं और हमारे विपक्ष के नेता (राहुल गांधी) ने इंडिया ब्लॉक के दृष्टिकोण के  बारे में बात की थी, जो सिर्फ कांग्रेस का दृष्टिकोण नहीं था।  

'पीएम और गृह मंत्री के खिलाफ एकजुट हैं सभी दल'
उन्होंने यह भी कहा कि संसद में समाजवादी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और अन्य सभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ एकजुट हैं। 


दिल्ली चुनाव में आप को मिलीं सिर्फ 22 सीटें
दिल्ली विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी ने 2020 में 62 सीटें जीती थीं, जबकि 2015 में यह आंकड़ा 67 तक पहुंचा था। हालांकि, 2025 के विधानसभा चुनाव में पार्टी सीटें घटकर केवल 22 रह गईं और भाजपा ने 48 सीटों के साथ बड़ी जीत हासिल की। कांग्रेस तीसरी बार दिल्ली विधानसभा चुनावों में कोई भी सीट हासिल करने में कामयाब नहीं पाई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed