India Bhutan MoU: भूटान के दो लॉ क्लर्क भारत के सुप्रीम कोर्ट में करेंगे काम, MoU हुआ साइन, CJI ने दी जानकारी
भारत और भूटान के बीच न्यायिक रिश्तों को नया आयाम देने के लिए एक समझौता हुआ है। सीजेआई सूर्यकांत ने बताया कि इसके तहत भूटान के दो विधि लिपिक तीन महीने के लिए भारतीय सुप्रीम कोर्ट में काम करेंगे। इसका पहल का मकसद दोनों देशों में कानूनी सहयोग बढ़ाना है।
विस्तार
भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत ने सोमवार बताया कि भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने भूटान के सर्वोच्च न्यायालय के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते का उद्देश्य दोनों देशों के युवा कानूनी पेशेवरों के बीच आदान-प्रदान को सुगम बनाना है। अदालती कार्यवाही के शुरूआत में सीजेआई ने बताया कि इस समझौते के तहत भूटान के दो विधि लिपिक तीन महीने की अवधि के लिए भारतीय सुप्रीम कोर्ट में काम करेंगे।
ये भी पढ़ें: Myanmar Independence Day: म्यांमार में हजारों कैदी हुए रिहा, आजादी की 78वीं वर्षगांठ पर सैन्य सरकार का एलान
उन्होंने स्पष्ट किया कि इन क्लर्कों को भारतीय विधि लिपिकों के समान ही मानदेय दिया जाएगा और उनके यात्रा खर्च का वहन भी सुप्रीम कोर्ट ही करेगा। खचाखच भरे कोर्टरूम में इन क्लर्कों का परिचय कराते हुए सीजेआई ने उन्हें "युवा और मेधावी" बताया। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने कार्यकाल के दौरान अलग-अलग अदालतों में काम सौंपा जाएगा।
ये भी पढ़ें: Bangladesh Elections: शेख हसीना की सीट पर हिंदू उम्मीदवार का पर्चा हुआ खारिज, बीएनपी पर धमकाने का आरोप
सीजेआई ने कहा, "हमने भूटान के सुप्रीम कोर्ट के साथ एक समझौता किया है, जिसके आधार पर दो विधि लिपिक हमारे साथ जुड़ेंगे। वे तीन महीने तक यहां रहेंगे और अलग-अलग अदालतों में काम करेंगे। दोनों ही बहुत होशियार हैं।" उन्होंने कहा इस पहल का मुख्य उद्देश्य दोनों देशों के बीच न्यायिक सहयोग को मजबूत करना और संस्थागत संबंधों को और गहरा बनाना है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.