फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India becomes the first country in the world to make Haj process completely digital

हज प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल बनाने वाला दुनिया का पहला देश बना भारत

Mon, 02 Dec 2019 12:51 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जेद्दाह/नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जेद्दाह/नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 02 Dec 2019 12:51 AM IST
सार

  • केंद्रीय मंत्री नकवी ने सऊदी अरब के हज मंत्री के साथ किया द्विपक्षीय समझौता 
  • अगले साल हज यात्रा पर जाने वाले दो लाख भारतीय मुसलमानों को जोड़ा गया
  • नकवी ने कहा कि पहली बार एयरलाइंस ने की है डिजिटल प्री टैगिंग की व्यवस्था
  • जानकारियों के लिए यात्रियों का सिम कार्ड हज मोबाइल एप से लिंक किया जाएगा

विज्ञापन
India becomes the first country in the world to make Haj process completely digital

विस्तार

भारत हज प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल बनाने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, ऑनलाइन आवेदन, ई वीजा, हज मोबाइल एप, ई मसीहा स्वास्थ्य सुविधा, मक्का मदीना में ठहरने और यातायात से जुड़ी सभी जानकारी देने वाले ‘ई लगेज प्री टैगिंग’ से अगले साल हज यात्रा पर जाने वाले दो लाख भारतीय मुस्लिमों को जोड़ा गया है। नकवी ने रविवार को सऊदी अरब के हज व उमराह मंत्री मोहम्मद सालेह बिन ताहेर के साथ द्विपक्षीय हज 2020 समझौते पर हस्ताक्षर किए। 

विज्ञापन


नकवी ने कहा कि पहली बार एयरलाइंस द्वारा डिजिटल प्री टैगिंग की व्यवस्था की गई है, जिससे हज यात्रियों को भारत में ही सभी प्रकार की जानकारियां मिल जाएंगी। मसलन हज यात्रियों को मक्का मदीना में किस इमारत के किस कमरे में ठहरने और हवाई अड्डे पर उतरने के बाद किस नंबर की बस लेनी होगी, इसकी जानकारी पहले ही मिल जाएगी। यात्रियों के सिम कार्ड को हज मोबाइल एप से लिंक किया जाएगा, जिससे उन्हें हज से जुड़ी नवीनतम जानकारियां मिलती रहेंगी। इस साल 100 टेलीफोन लाइन का सूचना केंद्र मुंबई के हज हाउस में शुरू किया गया है। 

विज्ञापन

आपात स्थिति में मिलेगी मेडिकल सेवा 

नकवी ने कहा कि एक तरफ भारत में सभी यात्रियों को हेल्थ कार्ड दिए जाने की व्यवस्था की गई है, वहीं सऊदी अरब में उन्हें ‘ई मसीहा स्वास्थ्य सुविधा’ दी जाएगी। इसमें प्रत्येक हज यात्री की सेहत से जुड़ी जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध होगी। आपात स्थिति में फौरन उन्हें मेडिकल सहायता दी जा सकेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हज ग्रुप ऑर्गेनाइजर्स को पोर्टल से जोड़ा 

मंत्री ने कहा कि हज समूह आयोजकों को भी सौ फीसदी डिजिटल कर पोर्टल http://haj.nic.in/pto/ से जोड़ा गया है। इसमें सभी अधिकृत आयोजकों के पैकेज की जानकारी दी गई है। अगले साल दो लाख भारतीय मुसलमान बिना किसी हज सब्सिडी के हज यात्रा पर जायेंगे। मंत्री के मुताबिक 30 नवंबर तक भारतीय हज कमेटी को कुल 1,76,714 आवेदन मिले थे। आवेदन की अंतिम तारीख पांच दिसंबर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed