फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   india became CERN member

भारत के नाम एक और उपलब्धि, सर्न का एसोसिएट सदस्य बना भारत

Wed, 23 Nov 2016 09:36 AM IST
एजेंसी जिनेवा
एजेंसी जिनेवा Updated Wed, 23 Nov 2016 09:36 AM IST
विज्ञापन
india became CERN member
सर्न
भारत के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। देश यूरोपीय परमाणु अनुसंधान संगठन यानी सर्न का एसोसिएट सदस्य बन गया है। इस बाबत भारत सरकार की तरफ से परमाणु ऊर्जा विभाग के सचिव और परमाणु ऊर्जा आयोग के चेयरमैन शेखर बसु तथा सर्न की डायरेक्टर जनरल फेबिओला जाइनोटी के बीच समझौते पर हस्ताक्षर भी हो चुके हैं। भारत को अब सिर्फ सर्न द्वारा नोटिफाई करने की अंतिम औपचारिकता का इंतजार है।
विज्ञापन


 
बसु ने कहा कि भारत द्वारा वैज्ञानिक, औद्योगिक व सामाजिक उपयोग के लिए इलेक्ट्रॉन व प्रोटॉन उत्प्रेरकों के प्रकार विकसित कर चुका है। अब सर्न के विभिन्न प्रोजेक्टों में देश अपने युवा वैज्ञानिकों व इंजीनियरों को भागीदार बना सकेगा। यही नहीं बल्कि भारतीय उद्योगों को भी अब सीधे सर्न प्रोजेक्टों में भागीदारी का मौका मिल सकेगा। सर्न की डायरेक्टर जनरल फेबिओला जाइनोटी ने भी कहा कि भारत पिछले 50 वर्षों से सर्न की वैज्ञानिक गतिविधियों में भाग लेता रहा है, लेकिन अब वह हमारा नया एसोसिएट सदस्य बन चुका है जिससे हमें काफी उम्मीद है।
विज्ञापन


सर्न की उपलब्धि

स्विट्जरलैंड की सर्न प्रयोगशाला के लार्ज हैड्रॉन कोलाइडर में अब तक का सबसे बड़ा वैज्ञानिक प्रयोग हुआ है। यूरोपीय परमाणु अनुसंधान संगठन ने 10 साल की कड़ी मेहनत के बाद इस कोलाइडर को तैयार किया जिसका मकसद विज्ञान के अनसुलझे रहस्यों से पर्दा हटाना है। इसकी मदद से वैज्ञानिक ‘गॉड पार्टिकल’ खोजना चाहते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वैज्ञानिकों का मानना है कि हमारा ब्रह्माण्ड ‘बिग बैंग’ के बाद इन्हीं कणों से बना है। 
 

भारत को क्या लाभ होगा

india became CERN member
सर्न


यूरोपीय परमाणु अनुसंधान संगठन ‘सर्न’ का एसोसिएट सदस्य बनने के बाद भारत अब इसकी परिदीय बैठकों में हिस्सा ले सकेगा। इसके अलावा सर्न के वैज्ञानिकों, प्रतिष्ठानों व संसाधनों में प्रशिक्षण लेने के साथ साथ भारत को यहां वैज्ञानिक अनुसंधान करने की अनुमति भी मिल सकेगी। इससे पहले 31 जुलाई 2015 को पाकिस्तान इसका पहला गैर-यूरोपीय एसोसिएट सदस्य बना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed