फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India-Bangladesh border: Deadly attack on BSF soldiers, a Bangladeshi smuggler killed in retaliation

भारत-बांग्लादेश सीमा: बीएसएफ के जवानों पर जानलेवा हमला, जवाबी कार्रवाई में एक बांग्लादेशी तस्कर ढेर

Tue, 26 Mar 2024 09:25 PM IST
N Arjun एन अर्जुन
Updated Tue, 26 Mar 2024 09:25 PM IST
सार

दक्षिण बंगाल सीमांत के प्रवक्ता डीआईजी एके आर्य ने बताया कि घटना मंगलवार को भारत-बांग्लादेश सीम (जिला मालदा) में दक्षिण बंगाल सीमान्त के अंतर्गत सीमा चौकी केदारीपाड़ा, 159वीं वाहिनी की है।

विज्ञापन
India-Bangladesh border: Deadly attack on BSF soldiers, a Bangladeshi smuggler killed in retaliation
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : bsf

विस्तार

भारत-बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ ने पशु तस्करी को नाकाम कर दिया। इस दौरान पशु तस्करों ने बीएसएफ के जवानों पर धारदार हथियारों और लाठी डंडों से हमला बोल दिया। बीएसएफ ने जब आत्म रक्षा के लिए जवाबी कार्रवाई की तो उसमें एक बांग्लादेशी तस्कर ढेर हो गया। बांग्लादेशी पशु तस्कर की पहचान अलामिन बोयरागी जिला- नौगांव, बांग्लादेश के रूप में हुई है। तस्कर पशुओं को भारत से बांग्लादेश ले जाने की फिराक में थे।

विज्ञापन


कई बार दी चेतावनी लेकिन नहीं माने तस्कर
दक्षिण बंगाल सीमांत के प्रवक्ता डीआईजी एके आर्य ने बताया कि घटना मंगलवार को भारत-बांग्लादेश सीम (जिला मालदा) में दक्षिण बंगाल सीमान्त के अंतर्गत सीमा चौकी केदारीपाड़ा, 159वीं वाहिनी की है। जानकारी अनुसार, 26 मार्च को लगभग 0300 बजे, सीमाचौकी केदारीपाड़ा के जवान ड्यूटी प्वाइंट 7 पर अम्बुश तथा पेट्रोलिंग करते हुए आगे बढ़ रहे थे। तभी उन्होंने पीछे कच्चे रास्ते (भारतीय की तरफ) कुछ मवेशियों और सात से आठ तस्करों की संदिग्ध हरकत देखी। जवानों ने उन्हें रुकने की चुनौती दी लेकिन वे एसीपी/डोमिनेशन लाइन की ओर बढ़ते रहे। तस्कर नहीं रूके आगे ही बढ़ते रहे। जब वे करीब 40 मीटर दूर पर थे तो जवान ने उन्हें फिर रुकने की चेतावनी दी लेकिन तस्करों कोई ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन


जवान के पास नहीं था और कोई चारा
जानकारी के मुताबिक वे लगातार आगे बढ़ते रहे। जवान ने उन्हें रोकने के लिए हवा में फायरिंग की। लेकिन तस्कर रूके नहीं वे रूके नहीं। डोमिनेशन रेखा को पार कर लिया। जवान ने संयम बरतते हुए जमीन की ओर एक और फायर किया। लेकिन तस्कर बढ़ते रहे। जवान ने जैसे ही तस्करों का पीछा करना शुरू किया तभी तीन से चार तस्कर लाठियों और तेज धार वाले हथियार (दाह) से लैस होकर उनके चेहरे और आंखों पर एलईडी लाइट लगाकर जवान को अंधा और अप्रभावी बनाने के लिए आक्रामक तरीके से उनकी ओर बढ़ने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अपनी जान को खतरा महसूस करते हुए जवान उन्हें रोकने के लिए चिल्लाया, फिर भी तस्करों ने जवान को घेरना शुरू कर दिया और बिल्कुल नजदीक आ गए। जवान की चेतावनी को नहीं मानकर जब वे जवान के बहुत नजदीक पहुंच गए और उस पर हमला कर दिया, लेकिन जवान ने बहादुरी के साथ मुकाबला करते हुए कोई विकल्प न होने पर, जवान ने अपनी राइफल से आत्मरक्षा में दो राउंड फायर किए। 

इस पर तस्कर दल घबरा गया और वे बांग्लादेश के साइड के साथ-साथ भारत साइड की ओर भी भाग गए। तुरंत आसपास ड्यूटी प्वाइंट से अन्य जवान भी मौके पर पहुंचे और फिर इलाके की तलाशी ली। इस दौरान वंहा से दो तेजधार वाले दाह, एक लाठी और मोबाइल व टॉर्च बरामद की व अज्ञात पशु तस्कर घायल अवस्था में पड़ा मिला। बीएसएफ ने उसे प्राथमिक उचार देकर अस्पताल पहुंचने के उपक्रम में उसने दम तोड दिया।

तस्कर की पहचान बांग्लादेशी नागरिक के रुप में हुई
सूत्रों की खबर से मृतक बांग्लादेशी पशु तस्कर की पहचान अलामिन बोयरागी ग्राम- चक बिष्णुपुर कॉलोनी, बिष्णुपुर, जिला- नौगांव, बांग्लादेश के रूप में हुई है। सूत्रों के मुताबिक, यह घटना अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगभग 2 किमी भारतीय सीमा के अंदर हुई और मृतक का घर बांग्लादेश में अंतरराष्ट्रीय सीमा से 3.5 किमी की दूरी पर है।


उल्लेखनीय है कि सीमा सुरक्षा बल के जवानों पर ये जानलेवा हमला करने की यह कोई पहली घटना नहीं है। सीमा सुरक्षा बल के बांग्लादेशी तस्कर/उपद्रवियों के द्वारा पशु तस्करी के संबंध में बांग्लादेश के बॉर्डर गार्ड को बार-बार विरोध पत्र देने के बावजूद, बांग्लादेशी तस्कर/बदमाश जानबूझकर अवैध रूप से पशु तस्करी कर रहे हैं। वे सीमा की रक्षा कर रहे बीएसएफ जवानों पर हमला करते रहते हैं। इस वर्ष बांग्लादेशी पशु तस्करों द्वारा बीएसएफ पर जानलेवा हमले के कई मामले सामने आए हैं, जिनमें से एक जवान ने ऐसे ही हमले में अपनी बांह लगभग खो दी है और अन्य जवान ने अपनी आंख खो दी और अन्य कई जवान गंभीर रूप से घायल हो चुकें है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed