फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India ranks 10th in Asia-Pacific Personalised Health Index

व्यक्तिगत स्वास्थ्य सेवा सूचकांक में भारत ग्यारह देशों में 10वें नंबर पर

Fri, 29 Jan 2021 07:29 PM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 29 Jan 2021 07:29 PM IST
विज्ञापन
India ranks 10th in Asia-Pacific Personalised Health Index
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

एशिया प्रशांत देशों में व्यक्तिगत स्वास्थ्यसेवा सुविधा को लेकर हुए एक सर्वे में पता चला है कि भारत ग्यारह देशों की सूची में 10वें नंबर पर है।

विज्ञापन


कोपेनहेगन इंस्टीट्यूट फॉर फ्यूचर स्टडीज इन पार्टनरशिप विद रोक एंड इकोनॉमिक इंटेलिजेंस यूनिट द्वारा विकसित एशिया पैसेफिक पर्सनलाइज्ड हेल्थ इंडेक्स के अनुसार प्रशांत क्षेत्र के ऑस्ट्रेलिया, चीन, जापान, भारत, इंडोनेशिया, मलेशिया, सिंगापुर, दक्षिण कोरिया, ताइवान, थाईलैंड और न्यूजीलैंड जैसे देश सही व्यक्ति को सही समय पर इलाज मुहैया करा रहे हैं।
विज्ञापन


रिपोर्ट को 27 तरह के अलग-अलग बिंदुओं के आधार पर तैयार किया गया है। स्वास्थ्य सूचना सूचकांक में भारत 41 अंकों के साथ 10वें नंबर पर है।

स्वास्थ्य सेवा को लेकर भारत 24 अंकों के साथ ग्यारहवें जबकि व्यक्तिगत स्तर पर स्वास्थ्य सेवा से जुड़ी तकनीक के प्रयोग में भारत 30 अंकों के साथ नौवें स्थान पर है। स्वास्थ्य नीति को लेकर भारत 48 अंकों के साथ 5वें नंबर पर है जो व्यक्तिगत स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में बेहतर स्थिति में दिखता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंगापुर में स्वास्थ्य सेवा सबसे बेहतर
रिपोर्ट के अनुसार जो नतीजे सामने आए हैं उसमें एशिया प्रशांत क्षेत्र के ग्यारह देशों में से सिंगापुर सबसे बेहतर स्थिति में है। इसके बाद ताइवान दूसरे, जापान तीसरे, ऑस्ट्रेलिया चौथे नंबर पर कायम है। मूलभूत सुविधाओं, सेवा और स्वास्थ्य सेवा में तकनीक के क्षेत्र में इंडोनेशिया सबसे पिछड़ा है और वे इस सूची में ग्यारहवें नंबर पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed