फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India aspires to be among top 5 sporting nations of world by 2047: Mansukh Mandaviya

India 2047: केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया बोले- भारत 2047 तक दुनिया की टॉप-5 खेल राष्ट्र बनने की राह पर

Sun, 24 Aug 2025 10:52 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: पवन पांडेय Updated Sun, 24 Aug 2025 10:52 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा- 'प्रधानमंत्री का लक्ष्य है कि अगले 10 वर्षों में भारत टॉप-10 देशों में पहुंचे। हमने 2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए बोली भी लगाई है। 2047 में जब हम आजादी का शताब्दी वर्ष मनाएंगे, तब तक भारत को टॉप-5 खेल देशों में शामिल करने का लक्ष्य है।'

विज्ञापन
India aspires to be among top 5 sporting nations of world by 2047: Mansukh Mandaviya
मनसुख मांडविया, केंद्रीय खेल मंत्री - फोटो : X @mansukhmandviya

विस्तार

केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने रविवार को कहा कि भारत का सपना है कि आजादी के 100 साल पूरे होने तक यानी साल 2047 तक देश दुनिया के टॉप-5 खेल राष्ट्रों में शामिल हो।
विज्ञापन


'पीएम मोदी के नेतृत्व में खेलों में तेज प्रगति'
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने खेलों के क्षेत्र में तेजी से प्रगति की है। कई अहम सुधार किए गए हैं ताकि खिलाड़ियों को बेहतर अवसर और सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने कहा- 'प्रधानमंत्री का लक्ष्य है कि अगले 10 वर्षों में भारत टॉप-10 देशों में पहुंचे। हमने 2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए बोली भी लगाई है। 2047 में जब हम आजादी का शताब्दी वर्ष मनाएंगे, तब तक भारत को टॉप-5 खेल देशों में शामिल करने का लक्ष्य है।'
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Asia Cup: क्या खेल-BCCI राष्ट्रहित से ऊपर? प्रस्तावित भारत-PAK मैच पर आदित्य ठाकरे का सवाल; सरकार को लिखा पत्र
विज्ञापन
विज्ञापन


खिलाड़ियों के लिए नई योजनाएं और सुविधाएं
खेल मंत्री ने बताया कि सरकार ने टारगेट पोडियम ओलंपिक स्कीम (टीओपीएस) शुरू की है। इसके जरिए देश के बेहतरीन खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की ट्रेनिंग और एक्सपोजर दिया जा रहा है ताकि वे पूरे समर्पण के साथ अच्छा प्रदर्शन कर सकें।

खेल संस्कृति और खेल नीति
केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश में एक नई खेल संस्कृति विकसित की है। उन्होंने बताया कि हाल में बनी राष्ट्रीय खेल नीति खेल विज्ञान को मजबूत करेगी, खेलों को आमजन तक पहुंचाएगी, बेहतर इन्फ्रास्ट्रक्चर बनाएगी और खेल प्रशासन में सुशासन लाएगी।

महिला खिलाड़ियों को प्राथमिकता- मांडविया
खेल मंत्री ने यह भी कहा कि पिछले संसद सत्र में सरकार ने स्पोर्ट्स गवर्नेंस बिल पेश किया है। यह बिल खिलाड़ी- केंद्रित है और इसमें राष्ट्रीय खेल महासंघों में महिलाओं की प्रतिनिधित्व को विशेष महत्व दिया गया है।



यह भी पढ़ें - Sports Bill: खेल प्रशासन में शीर्ष पद के लिए पात्रता नियम में बदलाव, पीटी उषा-कल्याण चौबे को हो सकता है फायदा

अहमदाबाद में कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप
मनसुख मांडविया ने कहा कि अहमदाबाद में कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप की मेजबानी भारत के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा- यह सिर्फ वेटलिफ्टिंग नहीं है, बल्कि देश को ताकतवर और सक्षम बनाने का प्रतीक है। यह हमारे खिलाड़ियों की उभरती ताकत को दर्शाता है।

अंतरराष्ट्रीय संघों ने चैंपियनशिप की सराहना
इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग महासंघ (आईडब्ल्यूएफ) के अध्यक्ष मोहम्मद हसन जलूद और भारतीय वेटलिफ्टिंग महासंघ के अध्यक्ष सहदेव यादव भी मौजूद रहे। आईडब्ल्यूएफ अध्यक्ष ने भारत की तैयारियों की तारीफ की और आयोजन को महत्वपूर्ण अवसर बताया। उन्होंने कहा कि चैंपियनशिप का उत्कृष्ट आयोजन और बेहतरीन बुनियादी ढांचा भारत की बढ़ती ताकत को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed