{"_id":"68215f9fa603d5e89801a32a","slug":"india-army-releases-names-of-pakistani-army-personnel-cops-who-attended-terrorists-funeral-after-op-sindoor-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Operation Sindoor: पड़ोसी का नापाक चेहरा बेनकाब, भारत ने उजागर किए आतंकियों के जनाजे में शामिल अफसरों के नाम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Operation Sindoor: पड़ोसी का नापाक चेहरा बेनकाब, भारत ने उजागर किए आतंकियों के जनाजे में शामिल अफसरों के नाम
Mon, 12 May 2025 08:12 AM IST
पवन पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पवन पांडेय
Updated Mon, 12 May 2025 08:12 AM IST
सार
Operation Sindoor: पाकिस्तान की पुरानी नीति फिर उजागर हुई है। भारत लंबे समय से पाकिस्तान पर आतंकियों को पनाह देने का आरोप लगाता रहा है। लेकिन इस बार सेना और पुलिस अफसरों की आतंकियों के जनाजे में मौजूदगी वाली तस्वीरों और वीडियो ने पाकिस्तान की पोल खोल दी है।
विज्ञापन
पाकिस्तान का नापाक चेहरा बेनकाब
- फोटो : ANI
विस्तार
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना प्रतिशोध लेने के लिए 7 मई को सटीक हमलों की कार्रवाई को 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत अंजाम दिया। इसके बाद, सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के अलग-अलग इलाकों में आतंकियों के जनाजे की तस्वीरें और वीडियो सामने आईं। इन वीडियो में साफ देखा गया कि पाकिस्तानी सेना और पुलिस के अधिकारी आतंकियों के अंतिम संस्कार में शामिल थे।
यह भी पढ़ें - Operation Sindoor: 'ऑपरेशन सिंदूर' से क्या हासिल हुआ? सिर्फ पाकिस्तान ही नहीं, दुनिया को भी दिय स्पष्ट संदेश
भारत ने जारी किए पाक अधिकारियों के नाम
रविवार को भारतीय सेना ने उन पाकिस्तानी सेना और पंजाब प्रांत के पुलिस अधिकारियों के नाम सार्वजनिक किए, जो इन जनाजों में शामिल हुए थे।
विज्ञापन
आतंकियों के जनाजे में पाकिस्तानी सेना शामिल
भारत की ओर से साझा की गई तस्वीरों में पाक सेना के अधिकारी आतंकियों के जनाजे में नमाज पढ़ते और शवों को कंधा देते दिखे। खास बात यह रही कि आतंकियों के शव पाकिस्तानी झंडे में लिपटे हुए थे, जिससे यह साफ संकेत मिला कि पाकिस्तान इन्हें राजकीय सम्मान दे रहा है।
लश्कर का आतंकी रऊफ ने पढ़ाई जनाजे की नमाज
लश्कर-ए-तैयबा के वरिष्ठ आतंकी हाफिज अब्दुल रऊफ ने मुरिदके (लाहौर के पास) में मारे गए तीन आतंकियों- कारी अब्दुल मालिक, खालिद और मुदस्सिर-की नमाजे जनाजा पढ़ाई। ये तीनों आतंकी जमात-उद-दावा (जेयूडी) से जुड़े थे और मुरिदके की मस्जिद में काम करते थे, जिसे भारत के हमले में तबाह किया गया था। हाफिज अब्दुल रऊफ को अमेरिका ने पहले ही वैश्विक आतंकी घोषित कर रखा है।
वीडियो में पाकिस्तानी सेना ने दिए कंधा
जनाजे के बाद सामने आए वीडियो में पाकिस्तानी सेना के जवानों को आतंकियों के ताबूत कंधे पर उठाते हुए दिखाया गया। इन ताबूतों पर पाकिस्तान का राष्ट्रीय झंडा लिपटा था, जिससे यह साफ जाहिर हुआ कि पाकिस्तान में आतंकियों को 'राजकीय सम्मान' मिल रहा है।
यह भी पढ़ें - IND-PAK Ceasefire: भारत-पाकिस्तान सीजफायर पर ट्रोल हुए मिस्री, समर्थन में उतरे ओवैसी- अखिलेश और दिग्गज राजनयिक
भारत ने पाकिस्तान की आलोचना की
8 मई को भारत ने पाकिस्तान पर तीखा हमला बोला। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने प्रेस वार्ता में कहा, 'यह अजीब है कि पाकिस्तान में आतंकियों के जनाजे को सरकारी सम्मान दिया जा रहा है और उनके शवों को झंडे में लपेटा जा रहा है। क्या यह आतंक का समर्थन नहीं है?' विक्रम मिस्री ने पाकिस्तान के इस दावे को भी झूठा बताया कि भारत के हमलों में नागरिक मारे गए। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर मारे गए लोग आम नागरिक थे, तो उनके जनाजे में पाकिस्तानी सेना और पुलिस के अफसर क्यों शामिल हुए?
ऑपरेशन सिंदूर: नौ ठिकानों पर भारत का हमला
भारत ने यह कार्रवाई पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में की थी, जिसमें 26 लोगों की जान गई थी। ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने नौ आतंकवादी ठिकानों पर सटीक हमले किए। इनमें से चार ठिकाने पाकिस्तान में और पांच पाक अधिकृत कश्मीर में थे। हमलों के निशाने पर थे बहावलपुर (जो जैश-ए-मोहम्मद का गढ़ है) और मुरिदके (लश्कर-ए-तैयबा का मुख्यालय)।

- लेफ्टिनेंट जनरल फैयाज हुसैन शाह (लाहौर के IV कॉर्प्स के कमांडर)
- मेजर जनरल राव इमरान सर्ताज (लाहौर की 11वीं इंफेंट्री डिवीजन)
- ब्रिगेडियर मोहम्मद फुरकान शब्बीर
- डॉ. उस्मान अनवर (पंजाब पुलिस के इंस्पेक्टर जनरल)
- मलिक सोहैब अहमद भेर्थ (पंजाब की प्रांतीय असेंबली के सदस्य)
विज्ञापन
आतंकियों के जनाजे में पाकिस्तानी सेना शामिल
भारत की ओर से साझा की गई तस्वीरों में पाक सेना के अधिकारी आतंकियों के जनाजे में नमाज पढ़ते और शवों को कंधा देते दिखे। खास बात यह रही कि आतंकियों के शव पाकिस्तानी झंडे में लिपटे हुए थे, जिससे यह साफ संकेत मिला कि पाकिस्तान इन्हें राजकीय सम्मान दे रहा है।
लश्कर का आतंकी रऊफ ने पढ़ाई जनाजे की नमाज
लश्कर-ए-तैयबा के वरिष्ठ आतंकी हाफिज अब्दुल रऊफ ने मुरिदके (लाहौर के पास) में मारे गए तीन आतंकियों- कारी अब्दुल मालिक, खालिद और मुदस्सिर-की नमाजे जनाजा पढ़ाई। ये तीनों आतंकी जमात-उद-दावा (जेयूडी) से जुड़े थे और मुरिदके की मस्जिद में काम करते थे, जिसे भारत के हमले में तबाह किया गया था। हाफिज अब्दुल रऊफ को अमेरिका ने पहले ही वैश्विक आतंकी घोषित कर रखा है।
वीडियो में पाकिस्तानी सेना ने दिए कंधा
जनाजे के बाद सामने आए वीडियो में पाकिस्तानी सेना के जवानों को आतंकियों के ताबूत कंधे पर उठाते हुए दिखाया गया। इन ताबूतों पर पाकिस्तान का राष्ट्रीय झंडा लिपटा था, जिससे यह साफ जाहिर हुआ कि पाकिस्तान में आतंकियों को 'राजकीय सम्मान' मिल रहा है।
यह भी पढ़ें - IND-PAK Ceasefire: भारत-पाकिस्तान सीजफायर पर ट्रोल हुए मिस्री, समर्थन में उतरे ओवैसी- अखिलेश और दिग्गज राजनयिक
भारत ने पाकिस्तान की आलोचना की
8 मई को भारत ने पाकिस्तान पर तीखा हमला बोला। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने प्रेस वार्ता में कहा, 'यह अजीब है कि पाकिस्तान में आतंकियों के जनाजे को सरकारी सम्मान दिया जा रहा है और उनके शवों को झंडे में लपेटा जा रहा है। क्या यह आतंक का समर्थन नहीं है?' विक्रम मिस्री ने पाकिस्तान के इस दावे को भी झूठा बताया कि भारत के हमलों में नागरिक मारे गए। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर मारे गए लोग आम नागरिक थे, तो उनके जनाजे में पाकिस्तानी सेना और पुलिस के अफसर क्यों शामिल हुए?
ऑपरेशन सिंदूर: नौ ठिकानों पर भारत का हमला
भारत ने यह कार्रवाई पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में की थी, जिसमें 26 लोगों की जान गई थी। ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने नौ आतंकवादी ठिकानों पर सटीक हमले किए। इनमें से चार ठिकाने पाकिस्तान में और पांच पाक अधिकृत कश्मीर में थे। हमलों के निशाने पर थे बहावलपुर (जो जैश-ए-मोहम्मद का गढ़ है) और मुरिदके (लश्कर-ए-तैयबा का मुख्यालय)।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन