{"_id":"613c25258ebc3e3ebf369a93","slug":"india-and-us-to-launch-climate-action-and-finance-mobilisation-john-kerry-would-travel-to-india-next-week","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंथन: जलवायु संबंधित अमेरिका के विशेष दूत जॉन केरी अगले सप्ताह आएंगे भारत, कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मंथन: जलवायु संबंधित अमेरिका के विशेष दूत जॉन केरी अगले सप्ताह आएंगे भारत, कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
Sat, 11 Sep 2021 09:10 AM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 11 Sep 2021 09:10 AM IST
सार
बैठक में भारत और अमेरिका वैश्विक जलवायु लक्ष्यों और स्वच्छ ऊर्जा एजेंडे पर चर्चा करेंगे। इसके अलावा दोनों देशों द्वारा क्लाइमेट एक्शन और फाइनेंस मोबिलाइजेशन की भी शुरुआत की जाएगी।
विज्ञापन
अमेरिका के जलवायु संबंधित विशेष दूत जॉन कैरी
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के जलवायु संबंधित विशेष दूत जॉन केरी अगले सप्ताह भारत आ रहे हैं। इस दौरान वे वैश्विक जलवायु लक्ष्यों और भारत के स्वच्छ ऊर्जा एजेंडे पर चर्चा करेंगे। इसके अलावा दोनों देश क्लाइमेट एक्शन और फाइनेंस मोबिलाइजेशन की भी शुरुआत करेंगे।
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय ने जानकारी देते हुए कहा कि जॉन केरी की यात्रा के दौरान, संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत क्लाइमेट एक्शन एंड फाइनेंस मोबिलाइजेशन डायलॉग (सीएएफएमडी) लॉन्च करेंगे, जो यूएस-इंडिया एजेंडा 2030 पार्टनरशिप के दो मुख्य समझौतों में से एक है, जिसमें राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हैं।
विज्ञापन
विदेश विभाग ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जलवायु संकट से निपटने के मुद्दे पर केरी भारत सरकार के अपने समकक्षों और निजी क्षेत्र के नेताओं से मुलाकात करेंगे तथा वैश्विक जलवायु महत्वाकांक्षा बढ़ाने और भारत में स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन की गति तेज करने के प्रयासों पर मंथन करेंगे।
विज्ञापन
ब्रिटिश मीडिया द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार केरी जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र रूपरेखा सम्मेलन (यूएनएफसीसीसी) में 26वें कॉन्फ्रेंस ऑफ पार्टीज (सीओपी26) के मद्देनजर संयुक्त राष्ट्र द्विपक्षीय और बहुपक्षीय जलवायु प्रयासों को और मजबूत करेंगे। यह सम्मेलन ब्रिटेन के ग्लास्गो में 31 अक्टूबर से 12 नवंबर 2021 तक आयोजित किया जाएगा।