फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India and the European Union hold first-ever security and defence consultations

India-EU Summit: पहली बार भारत-यूरोपीय संघ ने किया सुरक्षा और रक्षा परामर्श, PESCO में भारत की भागीदारी पर हुई चर्चा

Sun, 12 Jun 2022 11:01 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sun, 12 Jun 2022 11:01 PM IST
सार

बेल्जियम की राजधानी में भारतीय दूतावास ने कहा कि शुक्रवार को व्यापक चर्चा में यूरोप, भारत के पड़ोस और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में विकसित हो रही सुरक्षा स्थिति पर चर्चा हुई। इस दौरान स्थायी संरचित सहयोग (पेस्को) में भारत की भागीदारी पर भी चर्चा हुई।

विज्ञापन
India and the European Union hold first-ever security and defence consultations
भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर और यूरोपीय संघ के उच्चायुक्त - फोटो : Social Media

विस्तार

यूक्रेन संकट के बीच पहली बार भारत और यूरोपीय संघ ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए समुद्री सुरक्षा सहयोग बढ़ाने और रक्षा उपकरणों के सह-विकास और सह-उत्पादन की संभावना पर चर्चा की है। जुलाई 2020 में भारत-यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन में लिए गए निर्णय के अनुसार ब्रुसेल्स में आयोजित पहली भारत-यूरोपीय संघ सुरक्षा और रक्षा परामर्श में विचार-विमर्श हुआ।

विज्ञापन


भारतीय दूतावास ने इसकी जानकारी दी। बेल्जियम की राजधानी में भारतीय दूतावास ने कहा कि शुक्रवार को व्यापक चर्चा में यूरोप, भारत के पड़ोस और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में विकसित हो रही सुरक्षा स्थिति पर चर्चा हुई। इस दौरान स्थायी संरचित सहयोग (पेस्को) में भारत की भागीदारी पर भी चर्चा हुई। गौरतलब है कि पेस्को यूरोपीय संघ की सुरक्षा और रक्षा नीति का एक हिस्सा है। दिसंबर 2017 में इसकी स्थापना ने भाग लेने वाले यूरोपीय संघ के सदस्य देशों के बीच रक्षा पर सहयोग को एक नए स्तर पर बढ़ा दिया है। दूतावास ने कहा कि दोनों पक्षों ने हाल के वर्षों में नियमित समुद्री सुरक्षा वार्ता की स्थापना सहित सुरक्षा और रक्षा सहयोग के क्षेत्र में कई सकारात्मक विकास पर ध्यान दिया है। 
विज्ञापन


भारतीय दूतावास ने अपने एक बयान में बताया कि परामर्श के दौरान, दोनों पक्षों ने समुद्री सुरक्षा को लेकर भारत-यूरोपीय संघ के सहयोग को बढ़ाने, भारत के पड़ोस में हथियारों के निर्यात पर यूरोपीय आचार संहिता के कार्यान्वयन, रक्षा उपकरणों के सह-विकास और सह-उत्पादन में सहयोग पर भी चर्चा की। इसमें पेस्को में भारत की भागीदारी भी शामिल है। बयान में कहा गया कि दोनों पक्ष द्विपक्षीय रणनीतिक संबंधों के एक महत्वपूर्ण स्तंभ के रूप में भारत-यूरोपीय संघ के रक्षा और सुरक्षा सहयोग को बढ़ाने पर सहमत हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed