फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India and Pakistan handed over lists of civilian prisoners and fishermen in their custody 

उम्मीदें: पाकिस्तान की जेल में बंद भारतीयों की वापसी की कवायद हुई तेज, भारत ने सौंपी कैदियों की सूची 

Sat, 01 Jan 2022 02:07 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 01 Jan 2022 02:07 PM IST
सार

2008 के समझौते के तहत दोनों देश हर साल एक जनवरी और एक जुलाई को अपनी-अपनी जेल में बंद कैदियों की सूचियों का आदान प्रदान करते हैं। 

 

विज्ञापन
India and Pakistan handed over lists of civilian prisoners and fishermen in their custody 
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

पाकिस्तान की जेल में बंद भारतीय नागरिकों व मछुआरों को भारत वापस लाने की कवायद और तेज हो गई है। शुक्रवार को भारत की ओर से पाकिस्तानी उच्चायोग को नागरिक कैदियों व मछुआरों की सूची सौंपी गई है। वहीं पाकिस्तान ने भी इस्लामाबाद स्थिति भारतीय उच्चायोग को ऐसी ही सूची सौंपी है। दरअसल,  2008 के समझौते के तहत दोनों देश हर साल एक जनवरी और एक जुलाई को ऐसी ही सूचियों का आदान प्रदान करते हैं।

विज्ञापन

 
भारतीय विदेश मंत्रालय ने बताया कि भारत ने पाकिस्तान को 282 पाकिस्तानी कैदियों व 73 मछुआरों की सूची सौंपी है। वहीं पाकिस्तानी ने अपनी हिरासत में बंद 51 भारतीय नागरिकों और 577 भारतीय मछुआरों की सूची भारत को सौंपी है। 
विज्ञापन


इसके साथ ही भारत ने पाकिस्तान में बंद भारतीय नागरिकों और लापता रक्षा कर्मियों, मछुआरों को उनकी नौकाओं के साथ जल्द से जल्द रिहा करने को कहा है। विदेश मंत्रालय ने बताया कि दो भारतीय नागिरक कैदियों और 356 भारतीय मछुआरों को जल्द से जल्द रिहा करने को कहा गया है। इन नागरिकों की राष्ट्रीयता की पुष्टि की जा चुकी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत ने अफगान को पहुंचाई 1.6 टन चिकित्सीय सहायता
नवंबर में भारत ने विश्व स्वास्थ्य संगठन के माध्यम से अफगानिस्तान को 1.6 टन चिकित्सीय सहायता पहुंचाई है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि आने वाले हफ्तों में, हम गेहूं और शेष चिकित्सा सहायता की आपूर्ति करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed