{"_id":"5ee170808ebc3e4325012709","slug":"india-and-pakistan-first-meeting-on-locust-problem-on-june-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिड्डी दल की समस्या पर 18 जून को हो सकती है भारत-पाक की पहली बैठक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
टिड्डी दल की समस्या पर 18 जून को हो सकती है भारत-पाक की पहली बैठक
Thu, 11 Jun 2020 05:15 AM IST
योगेश साहू
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: योगेश साहू
Updated Thu, 11 Jun 2020 05:15 AM IST
विज्ञापन
टिड्डी दल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और पाकिस्तान के बीच फसलों को चट कर जाने वाले रेगिस्तानी टिड्डी दलों की समस्या पर पहली बैठक 18 जून को आयोजित की जा सकती है। दोनों देश इस समस्या से निपटने के लिए जून से नवंबर तक छह द्विपक्षीय बैठकों का आयोजन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
राजनयिक सूत्रों के मुताबिक, अब तक टिड्डियों के मुद्दे को हल करने के लिए पाकिस्तान ने अभी तक भारत के अनुरोध पर कोई औपचारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन तकनीकी स्तर की बैठक के 18 जून को आयोजित होने की संभावना है।
विज्ञापन
दोनों देशों को तकनीकी स्तर की बैठक के लिए मुनाबाओ (भारत की तरफ) या जून-नवंबर के दौरान खोखरोपर (पाकिस्तान की तरफ) में छह बार आपस में मिलने की उम्मीद है। बता दें कि भारत ने बलूचिस्तान और दक्षिण खुरासान प्रांतों में मरुस्थलीय टिड्डियों को नियंत्रित करने के लिए ईरान को भी कीटनाशक की सप्लाई करने का प्रस्ताव दिया है।
केंद्रीय टिड्डी चेतावनी संगठन के अधिकारियों ने अरब सागर से मानसूनी हवाओं के साथ लाखों टिड्डियों के दल भारत पहुंचकर खरीफ फसलों को नुकसान पहुंचाने की संभावना जताई है। संगठन का कहना है कि ये टिड्डी दल जून के आखिर में या जुलाई की शुरुआत में फसलों पर हमला कर सकते हैं। यूनाइटेड नेशन के खाद्य व कृषि संगठन ने भी अपने ताजा अपडेट में जून के अंत में उत्तरी भारत में टिड्डी दलों के हमले की चेतावनी दी है।