फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   india and pakistan exchanged lists of nuclear installations

सीमा पर तनाव के बीच भारत-पाक ने एक दूसरे को सौंपी परमाणु संस्थानों की सूची

Thu, 02 Jan 2020 12:09 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संदीप भट्ट Updated Thu, 02 Jan 2020 12:09 AM IST
सार

  1. करीब 30 साल से दोनों देशों के बीच चली आ रही है परंपरा
  2. इस समझौते पर 31 दिसंबर, 1988 में हस्ताक्षर किए गए थे 
  3. जेलों में बंद कैदियों, मछुआरों की सूची की भी अदला-बदली

विज्ञापन
india and pakistan exchanged lists of nuclear installations

विस्तार

कश्मीर को लेकर जारी तनाव के बीच भारत और पाकिस्तान ने करीब तीस साल से चली आ रही परंपरा को जारी रखते हुए बुधवार को एक दूसरे को परमाणु प्रतिष्ठानों की सूची सौंप दी। द्विपक्षीय व्यवस्था के तहत दोनों देश एक दूसरे के परमाणु प्रतिष्ठानों की सूची का आदान-प्रदान करते हैं। यह व्यवस्था दोनों देशों को एक-दूसरे के परमाणु प्रतिष्ठानों पर हमला करने से रोकती है। 

विज्ञापन


विदेश मंत्रालय ने बताया कि दोनों देशों के बीच परमाणु प्रतिष्ठानों के खिलाफ हमले पर रोक के समझौते के तहत आने वाले परमाणु प्रतिष्ठानों और केंद्रों की सूची का आदान-प्रदान किया। यह नई दिल्ली और इस्लामाबाद में कूटनीतिक माध्यमों के जरिए किया गया। दोनों देशों के बीच कश्मीर मुद्दे को लेकर चल रहे राजनीतिक और कूटनीतिक तनाव के मद्देनजर सूची का आदान-प्रदान किया गया।

विज्ञापन

1998 में हुआ था समझौता

इस समझौते पर 31 दिसंबर, 1988 में हस्ताक्षर किए गए थे और यह 27 जनवरी, 1991 को लागू हुआ। इसके तहत दोनों देशों के लिए हर साल एक जनवरी को एक-दूसरे के परमाणु प्रतिष्ठानों और केंद्रों की सूचना देना अनिवार्य है। पहली बार 1 जनवरी, 1992 को सूची का आदान-प्रदान किया गया था और यह लगातार 29वां साल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पाक की जेलों में 282 भारतीय

इसके अलावा दोनों देशों ने अपनी जेलों में बंद कैदियों और मछुआरों की सूची की भी अदला बदली की। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, भारत ने 267 पाकिस्तानी नागरिकों और 99 मछुआरों की जानकारी भी साझा की, जो देश की विभिन्न जेलों में बंद हैं। वहीं, पाकिस्तान ने अपनी जेलों में बंद 227 भारतीय मछुआरों और 55 कैदियों की सूची नई दिल्ली को सौंपी। कैदियों की जानकारी को लेकर दोनों देशों के बीच 2008 में समझौता हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed