{"_id":"63b140fea69fbf528635c7a0","slug":"india-and-pakistan-exchanged-lists-of-civilian-prisoners-and-fishermen-in-their-custody","type":"story","status":"publish","title_hn":"India Pakistan Prisoners: भारत-पाकिस्तान ने साझा की नागरिक कैदियों की सूची, की जल्द रिहाई की मांग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
India Pakistan Prisoners: भारत-पाकिस्तान ने साझा की नागरिक कैदियों की सूची, की जल्द रिहाई की मांग
Sun, 01 Jan 2023 01:44 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sun, 01 Jan 2023 01:44 PM IST
सार
पाकिस्तान की जेलों में 51 भारतीय नागरिक और 654 मछुआरे बंद हैं। भारत ने इन कैदियों की जल्द रिहाई की मांग की है।
विज्ञापन
सां
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और पाकिस्तान ने रविवार को अपनी-अपनी जेलों में बंद नागरिक कैदियों व मछुआरों की सूची एक दूसरे को सौंपी है। विदेश मंत्रालय ने बताया कि भारत में 339 पाकिस्तानी नागरिक और 95 मछुआरे जेल में बंद हैं। इन कैदियों की सूची रविवार को पाकिस्तान को सौंप दी गई है। इसके साथ ही दोनों देशों ने इन कैदियों की जल्द रिहाई के लिए भी कदम उठाने पर सहमति व्यक्ति की है।
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय ने बताया, एक समझौते के तहत दोनों देश राजनयिक चैनल के माध्यम से हर साल एक जनवरी और एक जुलाई को असैन्य कैदियों व मछुआरों की सूची एक-दूसरे को सौंपते हैं।
विज्ञापन
पाकिस्तान में 654 भारतीय मछुआरे बंद
विदेश मंत्रालय ने बताया, पाकिस्तान की ओर से जो सूची सौंपी गई है, उसके मुताबिक, पाकिस्तान की जेलों में 51 भारतीय नागरिक और 654 मछुआरे बंद हैं। भारत ने इन कैदियों की जल्द रिहाई की मांग की है। विदेश मंत्रालय ने बताया, इनमें से 631 भारतीय मछुआरे और दो भारतीय नागरिक अपनी सजा पूरी कर चुके हैं। ऐसे में पाकिस्तान से इनकी रिहाई में तेजी लाने की मांग की गई है।
विज्ञापन