फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India and Israel are working on four technologies for instant covid-19 testing

कोविड-19: चार तकनीकों पर काम कर रहे हैं भारत और इस्रायल, 30 सेकेंड में मिलेगा नतीजा

Fri, 31 Jul 2020 10:09 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 31 Jul 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
India and Israel are working on four technologies for instant covid-19 testing
सांकेतिक तस्वीर

इस्रायल और भारत कोविड-19 की जांच के लिए चार अलग-अलग तरह की तकनीकों के लिए परीक्षण कर रहे हैं। इसमें लगभग 30 सेकेंड में कोविड-19 का पता लगाने की क्षमता है। इसमें श्वास विश्लेषक (ऐसी तकनीक जो किसी की आवाज सुनकर बता सकती है कि वह कोरोना संक्रमित है या नहीं)  और आवाज परीक्षण, जो सांस के नमूने पर रेडियो तरंगों का उपयोग करता है, शामिल हैं। एक इस्रायली बयान में यह जानकारी दी गई है।

विज्ञापन


इस्रायली विज्ञप्ति के अनुसार, भारत में इस्रायली राजदूत रोन माल्का ने शुक्रवार को डॉ. राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल में बनाए गए विशेष परीक्षण स्थल का दौरा किया। यहां उन्होंने पिछले तीन दिन से तीव्र कोविड-19 जांच के लिए किए जा रहे परीक्षणों को देखा। माल्का के साथ प्रो. के विजयराघवन भी थे, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार हैं।
विज्ञापन


इस्रायल के रक्षा मंत्रालय के रक्षा अनुसंधान और विकास निदेशालय, भारत के रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन, वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद और प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार, भारत के सहयोग और इस्रायल व भारत के विदेश मंत्रालयों के समन्वय से संयुक्त रूप से तीव्र जांच विकसित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बयान में कहा गया है, ‘आरएमएल अस्पताल परीक्षण स्थलों में से एक है, जिसने चार अलग-अलग प्रकार की तकनीकों का परीक्षण शुरू किया है, जिसमें कोरोना वायरस का पता लगाने की क्षमता 30 सेकंड से कम है।’ बयान में प्रो विजयराघवन के हवाले से कहा गया है, ‘मुझे यकीन है कि इनमें से कुछ प्रयास जरूर सफल होंगे और हमारे देशों और मानवता के लिए बहुत महत्वपूर्ण रहेंगे।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed