फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   india and is Israel first time come together for combat drill

अमेरिका-इस्राइल समेत इन 7 देशों के साथ सैन्य अभ्यास करेगा भारत

Wed, 01 Nov 2017 08:45 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Wed, 01 Nov 2017 08:45 AM IST
विज्ञापन
india and is Israel first time come together for combat drill

इस्राइल के साथ मिलकर सैन्य अभ्यास करने के लिए भारत ने अपने सैनिकों का एक दस्ता रवाना कर दिया है। मंगलवार को C-130J सुपर हरक्यूलिस विमान से 45 सदस्यों का एक सैन्य दस्ता रवाना किया गया, जिसमें गरुड़ कमांडर भी शामिल हैं।  

विज्ञापन


भारतीय वायुसेना बृहस्पतिवार से शुरू हो रही दो सप्ताह चलने वाली बहुपक्षीय हवाई अभ्यास में हिस्सा लेगी। यह पहली बार है कि भारतीय वायुसेना इस्राइल के साथ बहुपक्षीय अभ्यास करेगी। इस सैन्य अभ्यास में भारत के साथ-साथ अमेरिका, फ्रांस, जर्मनी, इटली, ग्रीस और पोलैंड भी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन


रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि भारतीय वायुसेना का एक 15 सदस्यों (गरुड़ कमांडर) का दस्ता ‘ब्लू फ्लैग-17’ में हिस्सा लेने के लिए मंगलवार को इस्राइल रवाना हो गया। ब्लू फ्लैग एक द्विवार्षिक अभ्यास है जिसका उद्देश्य हिस्सा लेने वाले देशों के बीच सैन्य सहयोग मजबूत करना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि इस्राइल भारत को हथियार बेचने वाले सबसे बड़े सप्लायरों में से एक हैं। जो हर साल भारत के साथ लगभग 1 बिलियन डॉलर की कीमत के हथियार का सौदा करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed