{"_id":"5ffddd378ebc3e30d1035aeb","slug":"india-and-bangladesh-agree-to-intensify-fight-against-global-terrorist-groups","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत और बांग्लादेश वैश्विक आतंकी समूहों के खिलाफ लड़ाई तेज करने पर हुए राजी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारत और बांग्लादेश वैश्विक आतंकी समूहों के खिलाफ लड़ाई तेज करने पर हुए राजी
Tue, 12 Jan 2021 11:02 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 12 Jan 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
भारत और बांग्लादेश का झंडा
- फोटो : social media
भारत और बांग्लादेश वैश्विक आतंकी समूहों सहित आतंकवादी संगठनों, अन्य भगोड़े आपराधियों और अन्य के खिलाफ लड़ाई तेज करने पर मंगलवार को राजी हुए। भारत बांग्लादेश के बीच पहली शिष्टमंडल स्तरीय पुलिस प्रमुखों की ऑनलाइन बातचीत के दौरान सहमति बनी कि सुरक्षा और आतंकवाद की बढ़ी चुनौतियों से समय पर और प्रभावी तरीके से निपटने के लिए ‘नोडल बिन्दू’ तय किए जाएं।
विज्ञापन
आधिकारिक बयान के अनुसार, भारत और बांग्लादेश ने संयुक्त रूप से आतंकवादी संगठनों, वैश्विक आतंकवादी समूहों और अन्य भगोड़े अपराधियों के खिलाफ, फिर चाहे वह कहीं भी सक्रिय हों, अपनी लड़ाई को तेज करने का फैसला लिया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के साथ खुफिया सूचनाओं को साझा करने की जरुरत पर भी बल दिया।
विज्ञापन
बयान के अनुसार, सीमापार से होने वाली आपराधिक गतिविधियों जैसे मादक पदार्थों की तस्करी, जाली भारतीय मुद्रा, हथियारों और मानव तस्करी के खिलाफ आपसी सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा हुई। मौजूदा द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा के दौरान परस्पर हितों और आगे के रास्ते पर तथा दोनों देशों की पुलिस के बीच संबंधों को बेहतर बनाने पर चर्चा हुई। कोविड-19 महामारी के मद्देनजर आज की बैठक ऑनलाइन आयोजित की गई।
विज्ञापन