फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   india and Australia signed a framework mechanism for mutual recognition of qualifications

Delhi: योग्यताओं की पारस्परिक मान्यता के लिए भारत और ऑस्ट्रेलिया ने किया करार, 12 एमओयू पर हुए साइन

Fri, 03 Mar 2023 06:22 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Fri, 03 Mar 2023 06:22 AM IST
सार

इन देशों की यूनिवर्सिटी संयुक्त या दोहरी डिग्री प्रोग्राम की पढ़ाई करा सकेंगी। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और ऑस्ट्रेलिया के शिक्षा मंत्री जेसन क्लेयर के बीच बृहस्पतिवार को द्विपक्षीय बैठक के बाद इस समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।

विज्ञापन
india and Australia signed a framework mechanism for mutual recognition of qualifications
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भारत और ऑस्ट्रेलिया ने योग्यताओं की पारस्परिक मान्यता देने के लिए एक ढांचा तंत्र पर हस्ताक्षर किए हैं। इससे भारतीय छात्रों और पेशेवरों को अब ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई और काम के लिए दिक्कत नहीं आएगी। दोनों देशों ने 12 संस्थागत एमओयू किए हैं।
विज्ञापन


इन देशों की यूनिवर्सिटी संयुक्त या दोहरी डिग्री प्रोग्राम की पढ़ाई करा सकेंगी। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और ऑस्ट्रेलिया के शिक्षा मंत्री जेसन क्लेयर के बीच बृहस्पतिवार को द्विपक्षीय बैठक के बाद इस समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। यह समझौता पिछले साल 21 मार्च को द्वितीय भारत-ऑस्ट्रेलिया वर्चुअल सम्मेलन में दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों की प्रतिबद्धता का हिस्सा है। सम्मेलन में दोनों नेताओं ने योग्यताओं की पारस्परिक मान्यता के लिए एक संयुक्त कार्यबल बनाने पर सहमति जताई थी। इसमें शिक्षा और कौशल मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारी तथा दोनों पक्षों के नियामक शामिल थे। इसके अलावा ऑस्ट्रेलियाई यूनिवर्सिटी और भारतीय यूनिवर्सिटी के बीच और अधिक पीएचडी अनुसंधान को एक साथ वित्तपोषित करने के लिए साथ मिलकर काम करने के लिए कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।  
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया करेगा 18.2 लाख डॉलर का निवेश : समझौतों पर प्रधान ने कहा कि दोनों देश शिक्षा और कौशल विकास क्षेत्र में गठजोड़ मजबूत करने पर सहमत हुए हैं। ऑस्ट्रेलिया ने 18.2 लाख डॉलर के निवेश की योजना बनाई है। यह राशि कोर्स व प्रशिक्षण पर खर्च की जाएगी। यह कृषि क्षेत्र में ऑस्ट्रेलिया के साथ भारत के सहयोग को आगे बढ़ाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed