{"_id":"57c0cc614f1c1bf707d4f450","slug":"india-america-strategic-dialogue-meeting-date-final","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-अमेरिका सामरिक वार्ता 30 अगस्त को, केरी होंगे शामिल","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
भारत-अमेरिका सामरिक वार्ता 30 अगस्त को, केरी होंगे शामिल
अमर उजाला ब्यूरो/नई दिल्ली.
Updated Sat, 27 Aug 2016 04:40 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटोः विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरुप
- फोटो : Getty Images
भारत अमेरिका सामरिक एवं वाणिज्यिक वार्ता 30 अगस्त को नई दिल्ली में होगी। दोनों देशों की ओर से विदेश मंत्री और वाणिज्य मंत्री इसमें शामिल होंगे। इस दौरान पिछली वार्ता के दौरान हुए समझौतों की प्रगति के साथ-साथ दोनों देशों के कूटनीतिक, द्विपक्षीय और व्यापारिक मुद्दों पर बातचीत होगी। विदेश मंत्रालय ने इस दौरान सीमा पार आतंकवाद, पाक अधिकृत कश्मीर और बलूचिस्तान में हो रहे मानवाधिकारों के उल्लंघन मामले पर चर्चा होने की संभावना से इनकार नहीं किया है।
अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी और वाणिज्य मंत्री पेनी प्रिट्जकर वार्ता के लिए अगले सप्ताह भारत आएंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने कहा कि जाहिर तौर पर इस दौरान होने वाली बातचीत में कूटनीतिक, राजनीतिक और व्यापार के हर उस मुद्दे पर चर्चा होगी, जिसमें दोनों देशों के हित जुड़े हैं।
स्वरूप ने इसे बेहद महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इसकी नींव ओबामा ने जनवरी 2015 में रखी थी। इसके बाद इसकी पहली बैठक अमेरिका में हुई, जिसमें दोनों देशों के बीच कई समझौतों के अलावा कई मुद्दों पर सहमति बनी। अब दूसरी बैठक में उस दौरान किए गए समझौतों और जिन मुद्दों पर सहमति बनी थी, उसकी प्रगति की समीक्षा की जाएगी।