फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India allowed to operate two flights daily to evacuate citizens from Kabul

अफगानिस्तान: काबुल में फंसे नागरिकों के लिए राहत की खबर, सरकार ने प्रतिदिन दो उड़ानें संचालित करने की दी अनुमति

Sat, 21 Aug 2021 08:56 PM IST
संजीव कुमार झा एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 21 Aug 2021 08:56 PM IST
सार

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में फंसे भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए भारत सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए प्रतिदिन दो उड़ानें संचालित करने का फैसला लिया है। 

विज्ञापन
India allowed to operate two flights daily to evacuate citizens from Kabul
भारतीय वायुसेना - फोटो : ani

विस्तार

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में फंसे भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए भारत सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए प्रतिदिन दो उड़ानें संचालित करने का फैसला लिया है। समाचार एजेंसी एएनआई ने सरकारी सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। भारत सरकार को इसकी अनुमति अमेरिकी और उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) बलों द्वारा दी गई है, जो वर्तमान में काबुल स्थित हामिद करजई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के संचालन को नियंत्रित कर रहे हैं। बता दें कि वर्तमान में अमेरिकी सुरक्षा बलों द्वारा कुल 25 उड़ानें संचालित की जा रही हैं जो कि अपने नागरिकों, हथियारों और उपकरणों को निकालने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

विज्ञापन


300 से अधिक भारतीय नागरिक अभी भी काबुल में फंसे
एएनआई के अनुसार अभी भी 300 से अधिक भारतीय नागरिकों को काबुल से बाहर निकालना बाकी है। वहीं राहत की एक खबर यह है कि बहुत जल्द  एयर इंडिया की एक उड़ान लगभग 90 फंसे यात्रियों को लेकर भारत  लैंड  करने वाली है। बता दें कि काबुल एयरपोर्ट पर अमेरिकी सुरक्षा क्षेत्र के अंदर भारतीय अधिकारियों की आवाजाही को सुविधाजनक बनाने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने अपने अमेरिकी समकक्ष जेक सुलिवन के साथ बातचीत की थी। जिसके बाद भारत के पहले विमान को काबुल से संचालित करने की अनुमति दी गई थी।
विज्ञापन


 पीएम मोदी ने अफगानिस्तान से नागरिकों की सुरक्षित निकासी के लिए दिए थे निर्देश
भारतीय वायुसेना ने अफगानिस्तान में अपने राजदूत और अन्य सभी राजनयिकों सहित लगभग 180 यात्रियों को पहले ही निकाल लिया है। वहीं इससे पहले मंगलवार को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने सुरक्षा पर कैबिनेट समिति (सीसीएस) की बैठक की अध्यक्षता की और सभी संबंधित अधिकारियों को आने वाले दिनों में अफगानिस्तान से भारतीय नागरिकों की सुरक्षित निकासी सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक उपाय करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार सभी भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए प्रतिबद्ध: विदेश मंत्रालय
इस बीच, विदेश मंत्रालय ने कहा है कि सरकार अफगानिस्तान से सभी भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए प्रतिबद्ध है। मंत्रालय ने कहा कि अफगानिस्तान से आने-जाने के लिए मुख्य चुनौती काबुल हवाई अड्डे की परिचालन स्थिति है।


तालिबान का कब्जा
बता दें कि अफगानिस्तान पर 20 साल के बाद एक बार फिर तालिबान का कब्जा हो गया है। उसने देश के राष्ट्रपति भवन पर भी कब्जा जमा लिया है। वहीं देश में स्थिति भयावह बनी हुई है। लोग बिना सामान लिए देश छोड़कर भाग रहे हैं। वहीं सोमवार को देश छोड़ने की जल्दबाजी में लोग विमान पर जबरन यात्रा करने लगे थे जिसकी वजह से तीन लोगों की मौत भी हो गई।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed