{"_id":"64f624cf37c9f6f2040b0f44","slug":"india-alliance-coordination-committee-first-meeting-to-be-held-on-13-sep-at-sharad-pawar-residence-in-delhi-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"INDIA: 13 सितंबर को होगी 'इंडिया' गठबंधन समन्वय समिति की पहली बैठक, दिल्ली में शरद पवार के आवास पर होगा मंथन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
INDIA: 13 सितंबर को होगी 'इंडिया' गठबंधन समन्वय समिति की पहली बैठक, दिल्ली में शरद पवार के आवास पर होगा मंथन
Tue, 05 Sep 2023 12:11 AM IST
गुलाम अहमद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गुलाम अहमद
Updated Tue, 05 Sep 2023 12:11 AM IST
सार
विपक्षी गठबंधन इंडिया की समन्वय समिति की पहली बैठक 13 सितंबर को दिल्ली में एनसीपी प्रमुख शरद पवार के आवास पर होगी।
विज्ञापन
india alliance leaders
- फोटो : ANI
विस्तार
विपक्षी गठबंधन इंडिया की समन्वय समिति की पहली बैठक 13 सितंबर को दिल्ली में एनसीपी प्रमुख शरद पवार के आवास पर होगी। एक सितंबर को, मुंबई में हुई इंडिया गठबंधन की बैठक में समन्वय समिति की घोषणा की गई थी। विपक्षी गठबंधन ने चुनावी रणनीति और जनता तक पहुंच बनाने के लिए पांच अलग-अलग समितियां बनाई हैं। इनमें समन्वय समिति और चुनाव प्रचार समिति की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।
गठबंधन की 14 सदस्यीय समन्वय समिति में विभिन्न दलों के सदस्य शामिल हैं। इसमें केसी वेणुगोपाल (कांग्रेस), शरद पवार (एनसीपी), टीआर बालू (डीएमके), हेमंत सोरेन (JMM), संजय राउत (शिवसेना-यूटीबी), तेजस्वी यादव (राजद), अभिषेक बनर्जी (टीएमसी), राघव चड्ढा (आप), जावेद अली खान (सपा), लल्लन सिंह (जदयू), डी राजा (सीपीआई), उमर अब्दुल्ला (नेशनल कॉन्फ्रेंस), महबूबा मुफ्ती (पीडीपी) और सीपीआई (एम) का एक सदस्य शामिल है। जिसके नाम की अभी घोषणा नहीं की गई है।
वहीं, इंडिया गठबंधन की चुनाव प्रचार समिति में कांग्रेस के गुरदीप सिंह सप्पल, जदयू के संजय झा, शिवसेना के अनिल देसाई, राजद के संजय यादव, एनसीपी के पीसी चाको, झामुमो के चंपई सोरेन, समाजवादी पार्टी के किरणमय नंदा, आप के संजय सिंह, माकपा के अरुण कुमार, भाकपा के बिनय विश्वम, नेशनल कॉन्फ्रेंस के हसनैन मसूदी, रालोद के शाहिद सिद्दीकी, आरएसपी के एनके प्रेमचंद्रन, एआईएफबी के जी देवराजन, भाकपा-माले के रवि राय, वीसीके के थिरुमावलन, आईयूएमएल के केएम कादर मोइद्दीन और केसी-एम के जोस के मणि शामिल हैं।