{"_id":"611204648ebc3e75912a890c","slug":"india-28-204-new-corona-cases-and-373-deaths-in-last-24-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"घटा संक्रमण: देशभर में बीते 24 घंटे में करीब सात हजार कम हुए कोरोना के मामले, 28 हजार मिले नए मरीज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
घटा संक्रमण: देशभर में बीते 24 घंटे में करीब सात हजार कम हुए कोरोना के मामले, 28 हजार मिले नए मरीज
Tue, 10 Aug 2021 10:15 AM IST
प्रशांत झा कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रशांत झा कुमार झा
Updated Tue, 10 Aug 2021 10:15 AM IST
सार
देश में कोरोना के मामले लगातार कम हो रहे हैं। बीते 24 घंटे में 28 हजार नए मामले सामने आए हैं, जबकि 373 लोगों की मौत हुई है। वहीं, 41,511 कोविड मरीज ठीक हुए हैं । यानी एक दिन में कोरोना के करीब 7000 मामले कम हुए हैं।
विज्ञापन
कोरोना की जांच करवाते लोग।
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
देश में अगस्त महीने में लगातार चौथे दिन कोरोना के 40 हजार से कम नए मामले सामने आए हैं। बीते 24 घंटे में 28 हजार नए मामले सामने आए हैं, जबकि 373 लोगों की मौत हुई है। वहीं, 41 हजार से ज्यादा लोग स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। वहीं, नए मामलों की तुलना में कोरोना मरीजों के ठीक होने की दर यानी रिकवरी रेट में भी इजाफा हुआ है। देश में अब कोरोना रिकवरी दर बढ़कर 97.49% हो गई है।
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बीते 24 घंटे में देश में कोविड-19 के 28,204 नए मामले सामने आए हैं. जबकि इस दौरान 41,511 कोविड मरीज ठीक हुए हैं। यानी एक दिन में कोरोना के करीब 7000 मामले कम हुए हैं।
विज्ञापन
भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना अपडेट
28,204 नए मामले सामने
41,511 लोग हुए स्वस्थ्य
373 लोगों की कोरोना से मौत
54,91,647 लोगों को लगी कोरोना वैक्सीन
ये है अभी तक का कुल अपडेट
कुल मामले: 3,19,98,158
सक्रिय मामले: 3,88,508
कुल रिकवरी: 3,11,80,968
कुल मौतें: 4,28,682
वैक्सीन: 51,45,00,268
A total of 48,32,78,545 samples tested up to 9th August, of which, 15,11,313 samples were tested yesterday: Indian Council of Medical Research pic.twitter.com/iN4rzV2cRi
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) August 10, 2021
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पांच राज्यों से 83.72% नए कोरोना केस सामने आए हैं, जिसमें अकेले केरल से 52.42% मामले हैं। महाराष्ट्र में कोरोना के मामलों में गिरावट दर्ज की गई है। राज्य में हर रोज पांच हजार तक नए मरीज सामने आ रहे हैं।