फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indi alliance Leaders reacts on arrest of Hemant soren Priyanka Gandhi Mallikarjun Kharge news update

Hemant Soren Arrest: ‘जो भाजपा के साथ नहीं जाएगा, वह जेल जाएगा’, मल्लिकार्जुन खरगे ने साधा निशाना

Thu, 01 Feb 2024 04:12 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 01 Feb 2024 04:12 AM IST
सार

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि भाजपा सरकार का लक्ष्य है कि वह विपक्ष मुक्त संसद बनाए। लोकतंत्र मुक्त भारत, और प्रश्न मुक्त मीडिया के साथ-साथ सद्भाव मुक्त जनता बनाए। ट्वीट करते हुए प्रियंका ने कहा कि एक-एक करके सभी राज्यों की सरकार को गिराया जा रहा है। वि

विज्ञापन
Indi alliance Leaders reacts on arrest of Hemant soren Priyanka Gandhi Mallikarjun Kharge news update
Mallikarjun Kharge - फोटो : Social Media

विस्तार

हेमंत सोरेन को प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार कर लिया है। सात घंटे से अधिक चली पूछताछ के बाद ईडी ने सोरेन को मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार किया है। सोरेन सीएम पद से इस्तीफा दे चुके हैं। इंडी गठबंधन में शामिल विपक्षी दलों के नेताओं ने गिरफ्तारी पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मोदी सरकार को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है। 

विज्ञापन

जो मोदी के साथ नहीं, वह जाएगा जेल
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गिरफ्तारी के बाद एक्स पर सरकार की आलोचना की। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि जो मोदी के साथ नहीं जाएगा, वह सीधा जेल जाएगा। सोरेन के खिलाफ ईडी जांच शुरू करना और उन्हें इस्तीफा देने के लिए मजबूर करना संघवाद पर आघात है। विपक्षी नेताओं को डराया-धमकाया जा रहा है। मोदी सरकार ने पीएमएलए के प्रावधानों को कठोर बना दिया है। विपक्षी सरकारों को कमजोर करना बीजेपी की साजिश है। भाजपा की वाशिंग मशीन में जो गया, वह सफेद, जो नहीं गया वह दागदार है। देश में अगर तानाशाही को खत्म करना है तो भाजपा को अब हराना होगा। हम डरेंगे नहीं। लड़ेंगे, सड़कों से लेकर संसद तक।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

विपक्ष मुक्त संसद, लोकतंत्र मुक्त भारत, भाजपा का लक्ष्य
वहीं, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि भाजपा सरकार का लक्ष्य है कि वह विपक्ष मुक्त संसद बनाए। लोकतंत्र मुक्त भारत, और प्रश्न मुक्त मीडिया के साथ-साथ सद्भाव मुक्त जनता बनाए। ट्वीट करते हुए प्रियंका ने कहा कि एक-एक करके सभी राज्यों की सरकार को गिराया जा रहा है। विपक्षी नेताओं को परेशान किया जा रहा है। जो बीजेपी में नहीं आएगा, वह जेल जाएगा। सोरेन को ईडी से परेशान कराना और उन्हें इस्तीफा देने के लिए मजबूर करना, दुर्भावनापूर्ण अभियान का हिस्सा है। बीजेपी को भ्रम है कि वह 140 करोड़ लोगों की आवाज को कुचल सकती है। जनता हर अत्याचार का जवाब देगी।

केंद्र सरकार निष्पक्षता को खत्म कर रही है
राजद नेता तेजस्वी यादव ने भी ईडी की कार्रवाई पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। पहले बिहार फिर चंडीगढ़ और अब झारखंड… बीजेपी ने एक ही हफ्ते में लोकतंत्र को बर्बाद कर दिया। केंद्र सरकार निष्पक्षता को खत्म कर रही है। चुनाव में हार के डर से और एजेंसियों का इस्तेमाल किया जा रहा है। सभी एजेंसियों को भाजपा का सेल बना दिया है। जनता बीजेपी का अहंकार तोड़ देगी। राजद हेमंत सोरेन के साथ खड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed