फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Independence Day sale: Airlines like Airindia Vistara offer special fares

स्वतंत्रता दिवस: एविएशन कंपनियों ने लगाई ऑफर्स की झड़ी, 425 रुपए में करें हवाई सफर

Mon, 14 Aug 2017 01:05 PM IST
amarujala.com- Presented: मोहित
amarujala.com- Presented: मोहित Updated Mon, 14 Aug 2017 01:05 PM IST
विज्ञापन
Independence Day sale: Airlines like Airindia Vistara offer special fares

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर विमानन कंपनियों ने ग्राहकों को शानदार तोहफा दिया है। कंपनियों ने ग्राहकों को किराए में भारी छूट दी है।

विज्ञापन


किराए में छूट की पेशकश करने वाली घरेलू विमानन कंपनियों में जेट एयरवेज, इंडिगो, स्पाइसजेट, विस्तारा, गो एयर और एयर इंडिया शामिल हैं। एयर इंडिया ने ग्राहकों को 425 रुपए तक की सस्ती टिकट का स्पेशल ऑफर दिया है। 
विज्ञापन


पढ़ें- अब छोटे शहरों में भी 'उड़ान' भरेगा इंडिगो, देश के इस हिस्से से होगी शुरुआत    
विज्ञापन
विज्ञापन


विमानन कंपनियों द्वारा दिए जा रहे इस ऑफर के तहत टिकट बुक करने के बाद ग्राहक इससे अगस्त 2018 तक सफर कर सकते हैं। बात करें जेट एयरवेज की तो कंपनी इकोनॉमी क्लास के किराए में 30% तो वहीं प्रीमियर क्लास पर 20% छूट का ऑफर दे रही है। 

पढ़ें- हवाई यात्रा करने के लिए अपनाएं ये तरीका, ऐसे मिलेगा सस्ता टिकट

वहीं गो एयर ग्राहकों को प्रोमो कोड के तहत ऑफर दे रही है। टिकट 13 से 15 अगस्त तक बुक किया जा सकता है। हालांकि यह छूट लिमिटेड सीट के लिए ही है। वहीं विस्तारा ने 'फ्रीडम टू फ्लाई सेल'  के तहत 48 घंटों के लिए ऑफर पेश किया है। इसमें 799  रुपए से 2,099 तक के किराया तय किया गया है।

एयर इंडिया 'फ्रीडम सेल' के तहत ग्राहकों को घरेलू उड़ानों के लिए 425 रुपए तक के सस्ते टिकट का ऑफर दे रही है। कंपनी ने यह टिकट बुकिंग के इस ऑफर के लिए एक हफ्ते का समय दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed