फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Independence Day: Prime Minister Narendra Modi said Women will fly drones

Independence Day: ‘आज मेरे देश में बेटों से ज्यादा बेटियां..’, PM मोदी को याद आया विदेश दौरे पर दिया ये जवाब

Tue, 15 Aug 2023 11:44 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 15 Aug 2023 11:44 AM IST
सार

पीएम मोदी ने कहा कि हम देश की महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। आज के समय में हमारी बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से पीछे नहीं हैं। उन्हें और आगे बढ़ाने और बेटियों पर जुल्म न हो, यह हमारा सामाजिक और पारिवारिक दायित्व है। 
 

विज्ञापन
Independence Day: Prime Minister Narendra Modi said Women will fly drones
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को लाल किले की प्राचीर से लगातार 10वीं बार तिरंगा फहराया। बाद में, पीएम मोदी ने 77वें स्वतंत्रता दिवस पर देश की बेटियों को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि मैं विदेशी दौरे पर था, तब मुझसे पूछा गया कि क्या आपके देश की बेटियां विज्ञान और इंजीनियरिंग की पढ़ाई करती हैं। इसपर मैंने कहा कि आज मेरे देश की बेटियां बेटों से ज्यादा साइंस, इंजीनियरिंग, मैथ्स में भाग ले रही हैं।

विज्ञापन


बेटियों पर जुल्म न हो
पीएम मोदी ने कहा कि हम देश की महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। आज के समय में हमारी बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से पीछे नहीं हैं। उन्हें और आगे बढ़ाने और बेटियों पर जुल्म न हो, यह हमारा सामाजिक और पारिवारिक दायित्व है। 

विज्ञापन


देशी दौरे का जिक्र
उन्होंने अपने एक विदेशी दौरे का जिक्र किया। कहा कि मैंने अभी एक देश का दौरा किया। वहां एक वरिष्ठ मंत्री ने मुझसे सवाल पूछा कि क्या आपके यहां बेटियां विज्ञान और इंजीनियरिंग की पढ़ाई करती हैं? इस पर मैंने कहा कि आज मेरे देश में बेटियां बेटों से ज्यादा साइंस, इंजीनियरिंग, मैथ्स में भाग ले रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


करोड़ों महिलाएं स्वयं सहायता समूह से जुड़ेंगी
पीएम ने आगे कहा कि आज 10 करोड़ महिलाएं स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हैं। गांव में जाएंगे तो बैंक वाली, आंगनवाड़ी, दवाई देने वाली दीदियां मिलेंगी। गांव में दो करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा है। 


एग्री-टेक को बल मिले
उन्होंने कहा कि इसके अलावा हम नई योजना सोच रहे हैं। एग्री-टेक को बल मिले, इसके लिए हम महिला स्वयं सहायता समूह को हम ड्रोन चलाने और ड्रोन की मरम्मत करने की ट्रेनिंग देगी। भारत सरकार उन्हें ड्रोन और ट्रेनिंग देगी। 15 हजार स्वयं सहायता समूहों के द्वारा हम ड्रोन की उड़ान का आरंभ कर रहे हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed