फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Independence day celebrated five days before August 15

15 अगस्त से पांच दिन पहले मना लिया गया स्वतंत्रता दिवस, हर साल होता है यही

Tue, 14 Aug 2018 04:59 PM IST
भाषा, इंदौर
भाषा, इंदौर Updated Tue, 14 Aug 2018 04:59 PM IST
विज्ञापन
Independence day celebrated five days before August 15

देश का 72वां स्वतंत्रता दिवस कल 15 अगस्त को जोर-शोर से मनाया जाएगा। लेकिन तीन दशक पुरानी परंपरा के चलते मध्यप्रदेश के मंदसौर शहर के प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर में आजादी का सालाना पर्व 10 अगस्त को ही मना लिया गया। दरअसल, इंदौर से लगभग 250 किलोमीटर दूर मंदसौर में शिवना नदी के किनारे के इस प्राचीन मंदिर में स्वतंत्रता दिवस हिंदू पंचांग के आधार पर मनाया जाता है।

विज्ञापन


पशुपतिनाथ मंदिर के पुरोहितों और यजमानों की संस्था ज्योतिष एवं कर्मकांड परिषद के अध्यक्ष उमेश जोशी ने आज "पीटीआई-भाषा" को बताया कि 15 अगस्त 1947 को जब देश अंग्रेजी राज से आजाद हुआ, तब हिंदू पंचांग के मुताबिक श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी थी। लिहाजा भगवान शिव के मंदिर में हर साल इसी तिथि के अनुसार पूजा-पाठ कर स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया, "इस बार यह तिथि (श्रावण कृष्ण चतुर्दशी) 10 अगस्त को पड़ी। लिहाजा हमने अपनी परंपरा के अनुसार इसी तिथि को पशुपतिनाथ मंदिर में स्वतंत्रता दिवस मनाया।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


जोशी ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर भगवान शिव की विशेष पूजा की गई। इस दौरान दूर्वा (पूजन में प्रयोग होने वाली खास तरह की घास) के जल से अष्टमुखी शिवलिंग का अभिषेक किया गया और देश की खुशहाली की प्रार्थना की गई। उन्होंने बताया कि मंदसौर के पशुपतिनाथ मंदिर में श्रावण कृष्ण चतुर्दशी को स्वतंत्रता दिवस मनाने की परंपरा वर्ष 1987 से जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed