फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Independence Day 2020 Pm narendra modi misses childrens at Red Fort

Independence Day 2020: लाल किले की प्राचीर पर पीएम मोदी को आई बच्चों की याद

Sat, 15 Aug 2020 11:37 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Sat, 15 Aug 2020 11:37 AM IST
विज्ञापन
Independence Day 2020 Pm narendra modi misses childrens at Red Fort
बच्चों के बीच पीएम मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

भारत के 74वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर पर सुबह 7:30 बजे तिरंगा फहराया। ध्वजारोहरण के बाद जब पीएम मोदी ने देशवासियों को संबोधित करना शुरू किया तो सबसे पहले उन्हें छोटे-छोटे बच्चों की याद आ गई, जो हर साल उनके सामने कतार में बैठे होते थे। बता दें कि इस साल कोरोना वायरस की वजह से ये बच्चे शामिल नहीं हो पाए हैं और पूरे कार्यक्रम में सीमित मेहमानों को ही बुलाया गया था। 

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा, 'आजादी के इस पावन पर्व की सभी देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं। आज छोटे-छोटे बालक मेरे सामने नजर नहीं आ रहे हैं। भारत के उज्ज्वल भविष्य को कोरोना ने रोका हुआ है।'

विज्ञापन


हर साल बड़ी संख्या में शामिल होते हैं बच्चे
लाल किले पर पीएम ने जैसे ही अपना भाषण शुरू किया, उन्होंने सबसे पहले बच्चों को याद किया और कहा- 'आज बच्चे नहीं आ पाए।' उनकी बात से साफ जाहिर हो रहा था कि वह बच्चों को कितना मिस कर रहे थे। दरअसल, हर साल बड़ी संख्या में बच्चे लाल किले पर कार्यक्रम में हिस्सा लेते हैं। अलग-अलग स्कूलों से आए बच्चे तिरंगे परिधान में देश की युवा पीढ़ी की झलक दिखाते हैं। हर साल पीएम इन बच्चों से खास जोश के साथ मिलते भी हैं। इस साल कोरोना वायरस से पैदा हुए हालात को देखते हुए आम जनता कार्यक्रम में शामिल नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन






सामाजिक दूरी के नियम के साथ आयोजित हुआ स्वतंत्रता दिवस समारोह
इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस समारोह पर कोविड-19 महामारी की छाया स्पष्ट रूप से दिखाई दी, यहां सभी कुर्सियों पर मास्क, सैनिटाइजर, एक जोड़ा दस्ताने युक्त एक किट रखा गया था तथा कुर्सियों को इस प्रकार से रखा गया था कि सामाजिक दूरी के मानकों का पालन हो सके।


लाल किले पर आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह में हर साल काफी भीड़ रहती थी और अलग-अलग आयु वर्ग के लोग काफी उत्साह से इस कार्यक्रम में हिस्सा लेते थे, लेकिन इस वर्ष कोविड-19 महामारी के कारण निर्धारित सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए इसके आकार को घटा दिया गया।

समारोह में मुख्य प्रवेश द्वार पर सीमित संख्या में आमंत्रित अतिथियों की व्यक्तिगत सुरक्षा किट (पीपीई) पहने सुरक्षा कर्मियों द्वारा थर्मल स्क्रीनिंग की गई। वहीं, सुरक्षा द्वारों के पास हैंड्स फ्री सैनिटाइजर की व्यवस्था की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed