फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Independence Day 2020: PM Narendra Modi speech Govt review of girls getting married age

Independence Day 2020: जानिए पीएम मोदी ने बेटियों की शादी की उम्र पर लाल किले से क्या कहा

Sat, 15 Aug 2020 03:40 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Sat, 15 Aug 2020 03:40 PM IST
विज्ञापन
Independence Day 2020: PM Narendra Modi speech Govt review of girls getting married age
स्वतंत्रता दिवस 2020: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

74वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना महामारी, लद्दाख में चीन के साथ विवाद, आत्मनिर्भर भारत, राष्ट्रीय शिक्षा नीति जैसे कई अहम मुद्दों का जिक्र किया। इसी दौरान अपने भाषण में पीएम मोदी ने देश की बेटियों को भी सलाम किया। पीएम मोदी ने कहा कि लड़कियों की शादी की उम्र को लेकर सरकार समीक्षा कर रही है।

विज्ञापन

 

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि 'लड़कियों की शादी की सही आयु क्या हो, इसके लिए एक कमेटी बनाई गई है, उसकी रिपोर्ट आते ही बेटियों की शादी की उम्र को लेकर उचित फैसले लिए जाएंगे।'

विज्ञापन

 

पीएम मोदी ने महिला शक्ति को किया सलाम
पीएम मोदी ने कहा कि हमारा अनुभव कहता है कि भारत में महिलाशक्ति को जब-जब भी अवसर मिले, उन्होंने देश का नाम रोशन किया, देश को मजबूती दी है। आज भारत में महिलाएं अंडरग्राउंड कोयला खदानों में काम कर रही हैं तो लड़ाकू विमानों से आसमान की बुलंदियों को भी छू रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


देश में जो 40 करोड़ जनधन खाते खुले हैं, उसमें से लगभग 22 करोड़ खाते महिलाओं के ही हैं। कोरोना के समय में अप्रैल-मई-जून, इन तीन महीनों में महिलाओं के खातों में करीब-करीब 30 हजार करोड़ रुपये सीधे ट्रांसफर किए गए हैं।


गर्भवती महिलाओं को छह महीने की छुट्टी
प्रधानमंत्री ने कहा कि गर्भवती महिलाओं को वेतन के साथ छह महीने की छुट्टी देने के फैसले की बात हो या फिर हमारी देश की वे महिलाएं जो तीन तलाक के कारण पीड़ित रहती थीं, ऐसे महिलाओं को आजादी दिलाने का काम हमारी सरकार ने किया। गरीब बेटियों के स्वास्थ्य की चिंता भी हमारी सरकार लगातार कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed