फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Independence day 2020: important guidelines of hoisting 15 august flag

Independence day 2020: 15 अगस्त को झंडा फहराने से पहले जान लीजिए क्या है ध्वजारोहण का नियम?

Fri, 14 Aug 2020 11:11 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 14 Aug 2020 11:11 PM IST
विज्ञापन
Independence day 2020: important guidelines of hoisting 15 august flag
तिरंगा - फोटो : social media

देश शनिवार को 74वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। कोरोना महामारी के कारण इस साल के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उतनी चहल पहल नहीं दिखेगी जितनी देखी जाती थी। मतलब पहले की तरह धूमधाम नहीं दिखेगी।

विज्ञापन


स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश के प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर से झंडा फहराते हैं, जिसे ध्वजारोहण कहा जाता है। इसके अलावा भी अलग-अलग संस्थानों, कार्यालयों, स्कूल, कॉलेजों आदि जहगों पर भी ध्वजारोहण का कार्यक्रम होता है। मगर आपको मालूम है कि ध्वजारोहण का एक अलग नियम है, जिसका पालन अनिवार्य रूप से किया जाना चाहिए। अन्यथा की स्थिति में दंड का प्रावधान भी है। तो आइए हम आपको बताते हैं क्या है ध्वजारोहण का नियम? 

विज्ञापन


क्या है ध्वजारोहण का नियम?

  • भारत का राष्ट्रीय ध्वज हाथ से काते और बुने गए ऊनी, सूती, सिल्क या खादी से बना होना चाहिए। 
  • झंडे का आकार आयताकार होना चाहिए। इसकी लंबाई और चौड़ाई का अनुपात 3:2 का होना चाहिए। 
  • केसरिया रंग को नीचे की तरफ करके झंडा लगाया या फहराया नहीं जा सकता। प्लास्टिक का झंडा प्रतिबंधित है। 
  • अशोक चक्र का कोई माप तय नही हैं सिर्फ इसमें 24 तिल्लियां होनी आवश्यक हैं।
  • सूर्योदय से सूर्यास्त के बीच ही तिरंगा फहराया जा सकता है। 
  • झंडे को कभी भी जमीन पर नहीं रखा जा सकता।
  • झंडे पर कुछ भी बनाना या लिखना गैरकानूनी है। 
  • झंडे के किसी भाग को जलाने, नुकसान पहुंचाने के अलावा मौखिक या शाब्दिक तौर पर इसका अपमान करने पर तीन साल तक की जेल या जुर्माना, या दोनों हो सकते हैं। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • किसी भी दूसरे झंडे या पताका को राष्ट्रीय झंडे से ऊंचा या उससे ऊपर या उसके बराबर नहीं लगाया जा सकता। 
  • तिरंगे को किसी भी प्रकार के यूनिफॉर्म या सजावट में प्रयोग में नहीं लाया जा सकता। 
  • अगर कोई शख्स कमर के नीचे तिरंगे को कपड़ा बनाकर पहनता हो तो यह भी अपमान है।
  • कटे-फटे या रंग उड़े हुए भारत के ध्वज को फहराया नहीं जा सकता। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed